facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Settlement: ब्रिकवर्क रेटिंग्स और ऐक्सिस सिक्योरिटीज ने सेबी के साथ मामलों का निपटान किया

Advertisement

ब्रिकवर्क रेटिंग्स ने 1.54 करोड़ रुपये देकर क्रेडिट रेटिंग नियम उल्लंघन मामले का निपटान किया, जबकि ऐक्सिस सिक्योरिटीज ने फ्रंटरनिंग मामले में 14.62 लाख रुपये चुकाए।

Last Updated- December 04, 2024 | 10:51 PM IST
SEBI

ब्रिकवर्क रेटिंग्स ने बाजार नियामक सेबी को 1.54 करोड़ रुपये का भुगतान कर मामले का निपटान कर दिया है। यह निपटान क्रेडिट रेटिंग एजेंसियों के लिए तय नियमों के कथित उल्लंघन से जुड़ा है। सेबी ने दिसंबर 2019 से जनवरी 2022 तक ब्रिकवर्क रेटिंग्स का निरीक्षण किया था और कई नियमों का उल्लंघन पाया।

परिणामस्वरूप नियामक ने ब्रिकवर्क का लाइसेंस रद्द कर दिया और एजेंसी को छह महीने के भीतर अपना कामकाज समेटने का निर्देश दिया। हालांकि साल 2023 में प्रतिभूति अपील पंचाट (सैट) ने लाइसेंस रद्द करने के सेबी के आदेश को दरकिनार करते हुए जुर्माने या निर्देश के लिए मामला वापस नियामक के पास भेज दिया था।

पंचाट ने ब्रिकवर्क के कुछ उल्लंघन सही पाए और सेबी ने दिसंबर 2023 में एजेंसी को कारण बताओ नोटिस जारी किया। इस निपटान के साथ ब्रिकवर्क रेटिंग्स के खिलाफ शुरू की गई कार्यवाही पूरी हो गई।

ऐक्सिस सिक्योरिटीज ने 14.62 लाख रुपये चुकाकर मामला निपटाया

ऐक्सिस सिक्योरिटीज ने बाजार नियामक सेबी के साथ एक मामले का निपटान कर लिया है। यह मामला उसके एक डीलर की कथित फ्रंटरनिंग से जुड़ा था। कंपनी ने निपटान की रकम के तौर पर 14.62 लाख रुपये का भुगतान किया। इसकी सिफारिश सेबी की उच्चाधिकार सलाहकार समिति ने की थी।

Advertisement
First Published - December 4, 2024 | 10:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement