facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

SEBI की कार्रवाई के बाद Brightcom Group के MD और CEO ने दिया इस्तीफा, लुढ़के शेयर

Advertisement

ईडी की छापेमारी और MD और CEO के इस्तीफे के बाद ब्राइटकॉम ग्रुप के शेयर 5 फीसदी तक गिर गए।

Last Updated- August 28, 2023 | 11:35 AM IST
Adani bribery case: Adani Group on SEBI's radar, may investigate violation of disclosure rules SEBI की रडार पर अदाणी ग्रुप, डिस्क्लोजर नियमों के उल्लंघन की कर सकती है जांच

ब्राइटकॉम समूह (Brightcom Group) के चेयरमैन व प्रबंध निदेशक सुरेश रेड्डी (MD Suresh Reddy) और सीएफओ नारायण राजू (CFO Narayana Raju) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बाजार नियामक सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) की कार्रवाई के बाद कंपनी में टॉप पोजिशन पर यह बड़ा बदलाव हुआ है।

ब्राइटकॉम समूह ने एक्सचेंजों को इसकी जानकारी दे दी है। रेड्डी और राजू के इस्तीफा स्वीकार करने के बाद कंपनी के बोर्ड ने आवश्यक कार्यों को सुचारू रूप से जारी रखने के लिए नए सीईओ और सीएफओ की तलाश के लिए मंजूरी दे दी है। इस प्रक्रिया के लिए कंपनी ने एक ट्रांजिशन लीडरशिप टीम का प्रस्ताव भी रखा है।

यह भी पढ़ें : Reliance AGM 2023: बैठक से पहले Reliance के शेयरों में उतार-चढ़ाव, जानें कब और कहां देखें 46वीं आम बैठक ?

कंपनी के शेयर लुढ़के

ईडी की छापेमारी और इस खबर के बाहर आने के बाद से ब्राइटकॉम ग्रुप के शेयर 5 फीसदी तक गिर गए। सोमवार को सुबह 10:12 बजे बीएसई पर ब्राइटकॉम के शेयर 4.96% की गिरावट के साथ ₹19.72 प्रति शेयर पर कारोबार करते दिखे। कोई खरीदार नहीं होने से लोअर सर्किट लगा है।

बता दें कि कंपनी का शेयर अपने 52 सप्ताह के हाई 44.45 रुपये के स्तर से आधे से भी कम रेट पर आ गया है।

जानें SEBI ने क्यों की थी कार्रवाई?

मार्केट रेगुलेटर ने ब्राइटकॉम ग्रुप पर दो मामलों को लेकर एक्शन लिया है। सेबी के मुताबिक, कंपनी ने अकाउंटिंग फ्रॉड के साख शेयरों के प्रिफरेंशियल एलॉटमेंट के मामले में बैंक अकाउंट स्टेटमेंट में भी गड़बड़ी की है।

यह भी पढ़ें : Adani-Hindenburg मामले में सेबी की जांच के नतीजे: गंभीर आरोपों की आंच नहीं!

Advertisement
First Published - August 28, 2023 | 11:35 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement