facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Tata Steel के साथ वार्ता में नौकरियों को प्राथमिकता दे रहा ब्रिटेन

Advertisement

ब्रिटेन में सबसे बड़ी इस्पात उत्पादक टाटा ने गुरुवार को एक कार्बन-केंद्रित ब्लास्ट फर्नेस में काम बंद करना शुरू किया, जबकि एक अन्य को सितंबर में बंद किया जाना है।

Last Updated- July 07, 2024 | 10:12 PM IST
tata steel

ब्रिटेन सरकार में मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने रविवार को कहा कि नई सरकार टाटा स्टील (Tata Steel) के साथ चल रही बातचीत में रोजगार नुकसान से बचने को प्राथमिकता दे रही है। लो-कार्बन टेक्नोलॉजी पर अमल के लिए सरकारी समर्थन पाने के प्रयास में यह बातचीत की जा रही है।

ब्रिटेन में सबसे बड़ी इस्पात उत्पादक टाटा ने गुरुवार को एक कार्बन-केंद्रित ब्लास्ट फर्नेस में काम बंद करना शुरू किया, जबकि एक अन्य को सितंबर में बंद किया जाना है। इससे साउथ वेल्स के पोर्ट टालबोट में 2,800 रोजगार समाप्त हो सकते हैं।

नई सरकार को 50 करोड़ पौंड (63.5 करोड़ डॉलर) के सहायता पैकेज पर हस्ताक्षर करने की आवश्यकता होगी, जिस पर पिछली सरकार ने टाटा स्टील के साथ कम कार्बन वाली इलेक्ट्रिक आर्क फर्नेस में मदद के लिए सहमति जताई थी, लेकिन यूनियनें टाटा के साथ बेहतर समझौते की उम्मीद कर रही हैं, जिससे नौकरियों के कुछ नुकसान को रोका जा सकेगा।

रेनॉल्ड्स ने बीबीसी को बताया, ‘हम इसे एक बड़ी प्राथमिकता के तौर पर देख रहे हैं।’उन्होंने कहा, ‘मैं यह सुनिश्चित करना चाहूंगा कि नौकरी की गारंटी हमारी बातचीत का मुख्य हिस्सा हो।’

Advertisement
First Published - July 7, 2024 | 10:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement