facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

ब्रिटेन की ‘Superdry’ दक्षिण एशिया की आईपी संपत्तियां Reliance को बेचेगी, 402 करोड़ रुपये में हुई डील

Advertisement

सुपरड्राई के फैशन उत्पादों में स्वेटशर्ट, हुडी और जैकेट शामिल हैं। इसकी संयुक्त उद्यम में 24 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी।

Last Updated- October 04, 2023 | 3:08 PM IST
Reliance

ब्रिटेन की फैशन क्षेत्र की खुदरा कंपनी ‘सुपरड्राई’ (Superdry) दक्षिण एशिया में अपनी बौद्धिक संपदा (Intellectual property) संपत्तियां रिलायंस रिटेल (Reliance Retail) को चार करोड़ पाउंड (402 करोड़ रुपये) में बेचेगी। यह सौदा एक संयुक्त उद्यम के जरिये होगा।

सुपरड्राई के फैशन उत्पादों में स्वेटशर्ट, हुडी और जैकेट शामिल हैं। इसकी संयुक्त उद्यम में 24 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी। शेष 76 प्रतिशत हिस्सेदारी रिलायंस रिटेल के पास रहेगी। समझौते के तहत दक्षिण एशिया में सुपरड्राई की ब्रांड आईपी संपत्तियां स्थायी रूप से नई संयुक्त उद्यम इकाई को स्थानांतरित कर दी जाएंगी।

यह भी पढ़ें : गैर GST विक्रेताओं के लिए तैयार Meesho

लंदन स्टॉक एक्सचेंज को भेजी सूचना में सुपरड्राई पीएलसी ने कहा कि उसने भारत, श्रीलंका और बांग्लादेश में सुपरड्राई ब्रांड और संबंधित ट्रेडमार्क सहित अपनी बौद्धिक संपदा संपत्तियों की बिक्री के लिए रिलायंस ब्रांड्स होल्डिंग यूके लिमिटेड के साथ एक संयुक्त उद्यम समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

ब्रिटेन की यह कंपनी इस समय अपने थोक भागीदारों से कमजोर ऑर्डर की समस्या से जूझ रही है। कंपनी ने कहा है कि उसे 3.04 करोड़ पाउंड की सकल नकद आय की उम्मीद है।

भारत में सुपरट्राई के 2012 से विशिष्ट फ्रेंचाइज भागीदार आरबीयूके का स्वामित्व रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (आरआरवीएल) के पास अपनी अनुषंगी कंपनी रिलायंस ब्रांड्स लिमिटेड के जरिए है। सुपरड्राई ने कहा कि रिलायंस तीन देशों में ब्रांड परिचालन की देखरेख करना जारी रखेगी।

Advertisement
First Published - October 4, 2023 | 2:38 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement