facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Britannia ने बिक्री और उपभोक्ता रणनीति पर लगाया बड़ा दांव, Q2 में मुनाफा 23% बढ़कर ₹654 करोड़ पहुंचा

Advertisement

वित्त वर्ष 26 की दूसरी तिमाही में कंपनी का राजस्व पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 3.7 फीसदी बढ़कर 4,841 करोड़ रुपये हो गया

Last Updated- November 07, 2025 | 9:33 PM IST
Britannia
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज बिक्री के दम पर बढ़ोतरी पर दांव लगा रही है। उसने इलाकों के साथ-साथ उपभोक्ता-केंद्रित उत्पादों और वितरण नेटवर्क को लक्षित किया है। कंपनी यह भी सुनिश्चित करना चाहती है कि हर इलाके में उसकी कीमतें प्रतिस्पर्धी हों।

ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के उपाध्यक्ष, प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्य अधिकारी वरुण बेरी ने बुधवार को कंपनी के वित्तीय परिणाम जारी करने के बाद विश्लेषक सम्मेलन में निवेशकों को बताया, ‘हम अपने प्रमुख ब्रांडों में पहले की तरह निवेश करते रहेंगे। ‘ उन्होंने कहा कि महंगाई के दौर में उनके निवेश में थोड़ी गिरावट आई थी। मगर अब हम पूरी तरह स्पष्ट हैं। हम दोगुना ताकत से यह सुनिश्चित करेंगे कि हमारे पास जो बेहद प्रमुख ब्रांड हैं, हम उन्हें आगे बढ़ाते रहें और उन पर निवेश करते जाएं।  

बेंगलूरु की इस बिस्किट कंपनी ने चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में एक साल पहले के मुकाबले 23.1 फीसदी की समेकित शुद्ध लाभ वृद्धि दर्ज की जो 654 करोड़ रुपये रही। वित्त वर्ष 26 की दूसरी तिमाही में कंपनी का राजस्व पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 3.7 फीसदी बढ़कर 4,841 करोड़ रुपये हो गया। बिस्किट क्षेत्र की इस प्रमुख कंपनी का ब्याज, कर और मूल्यह्रास से पहले का मुनाफा 21.5 फीसदी बढ़कर 1,003 करोड़ रुपये हो गया। 

Advertisement
First Published - November 7, 2025 | 9:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement