facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ब्रिटेन की बाइक कंपनी Triumph ने अपना बिक्री, मार्केटिंग ऑपरेशन बजाज ऑटो को सौंपा

Advertisement
Last Updated- April 10, 2023 | 4:25 PM IST
British bike maker Triumph transfers its India sales, marketing ops to Bajaj Auto

ब्रिटिश बाइक विनिर्माता ट्रायम्फ (Triumph) ने सोमवार को कहा कि उसने भारत में अपना बिक्री और मार्केटिंग परिचालन बजाज ऑटो लिमिटेड को सौंप दिया है।

ट्रायम्फ और बजाज ऑटो ने बताया कि परिचालन हस्तांतरण का काम पूरा हो चुका है। दोनों कंपनियां इस साल के अंत में संयुक्त रूप से विकसित मझोले आकार की बाइक भी पेश करेंगी। दोनों कंपनियों ने 2020 में रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की थी, जिसके तहत उन्होंने मझोले आकार की Triumph मोटरसाइकिल को बनाने के लिए सहयोग करने की योजना बनाई है।

बजाज ऑटो के कार्यकारी निदेशक राकेश शर्मा ने बयान में कहा कि इस साझेदारी से Triumph को अपने कारोबार को आगे बढ़ाने का मौका मिलेगा।

बयान में कहा गया कि साझेदारी के तहत मौजूदा 15 Triumph मोटरसाइकिल डीलरशिप का प्रबंधन बजाज ऑटो द्वारा किया जाएगा। हालांकि, ब्रांड अलग बना रहेगा और यह Triumph के वैश्विक मानकों के अनुरूप काम करना जारी रखेगा।

Triumph मोटरसाइकिल के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी (Chief Commercial Officer) पॉल स्ट्राउड ने कहा, ‘यह Triumph के लिए एक महत्वपूर्ण साझेदारी है जो बहुत अच्छी तरह से आगे बढ़ रही है।’

Advertisement
First Published - April 10, 2023 | 4:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement