facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ब्रिटिश कंपनी पर मुकेश अंबानी की बड़ी खरीदारी की तैयारी: रिपोर्ट्स

Advertisement

इस साल फरवरी में कंपनी ने कहा था कि वह 2027 तक 20 अरब डॉलर जुटाने के लिए कुछ संपत्तियां बेचने की योजना बना रही है।

Last Updated- May 29, 2025 | 3:21 PM IST
Mukesh Ambani

ब्रिटिश ऊर्जा कंपनी BP अपनी लुब्रिकेंट बिजनेस Castrol को बेचने की योजना बना रही है। Bloomberg की रिपोर्ट के अनुसार, BP ने Castrol के बिक्री के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। Castrol इंडस्ट्रियल और ऑटोमोटिव लुब्रिकेंट्स बनाती है। रिपोर्ट में कहा गया है कि कई बड़े कॉर्पोरेट घराने और निवेश फर्में इस बिजनेस में दिलचस्पी ले रही हैं। भारत के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी Reliance Industries Limited भी इस बिक्री में रुचि रखती है। इसके अलावा, Apollo Global Management और Lone Star Funds जैसी बड़ी निवेश कंपनियां भी इस सौदे में हिस्सा लेने के लिए तैयार हैं।

यह भी पढ़ें: FY25 कम हुए बैंक फ्रॉड केस, मगर ठगी की रकम में तीन गुना इजाफा; अपराधियों ने ₹36,014 करोड़ का लगाया चूना

क्यों बेच रही है BP?

BP अपनी कर्ज कम करने के लिए ये कदम उठा रही है। इस साल फरवरी में कंपनी ने कहा था कि वह 2027 तक 20 अरब डॉलर जुटाने के लिए कुछ संपत्तियां बेचने की योजना बना रही है। Castrol की बिक्री इस योजना का हिस्सा है। BP ने अन्य संभावित खरीदारों को भी शुरुआती जानकारी भेज दी है, जिनमें Brookfield Asset Management और Stonepeak Partners जैसी कंपनियां शामिल हैं। इस डील से BP को लगभग 8 से 10 अरब डॉलर मिल सकते हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, यह प्रक्रिया अभी शुरुआत के चरण में है। BP उम्मीद कर रही है कि कुछ हफ्तों में शुरुआती बोली आएंगी, इसलिए अभी कीमत और डील का नतीजा साफ नहीं है। इस बिक्री में Saudi Aramco भी अपनी बोली लगा सकती है। मार्च में खबर आई थी कि दुनिया की सबसे बड़ी ऊर्जा कंपनी Saudi Aramco भी Castrol के लिए बोली लगाने पर विचार कर रही है। कुछ खरीददार मिलकर भी बोली लगा सकते हैं।

यह भी पढ़ें…डॉलर इंडेक्स अगर और गिरा तो क्या होगा भारत पर असर? Kotak की रिपोर्ट में मिल गया इशारा

Castrol बिजनेस में क्या है खास?

Castrol कंपनी ऑटोमोबाइल और इंडस्ट्रीज के लिए लुब्रिकेंट्स बनाती है। साथ ही, कंपनी लंबे समय से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) डेटा सेंटर्स के लिए लिक्विड कूलिंग टेक्नोलॉजी भी विकसित कर रही है।

Advertisement
First Published - May 29, 2025 | 2:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement