facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

BS Manthan: भारत 2047 तक विकसित देश बनने को तैयार, Amazon के वाइस प्रेसिडेंट ने कहा- देश की स्थिति सबसे बेहतर

Advertisement

BS Manthan: देश में प्रतिस्पर्धा की स्थिति के बारे में तिवारी ने कहा कि अभी ई-कॉमर्स की पहुंच बहुत कम है, ऐसे में फिलहाल कोई चिंता की बात नहीं है।

Last Updated- March 28, 2024 | 11:38 PM IST
BS Manthan: India is ready to become a developed country by 2047, Amazon's Vice President said - the country's condition is the best BS Manthan: भारत 2047 तक विकसित देश बनने को तैयार, Amazon के वाइस प्रेसिडेंट ने कहा- देश की स्थिति सबसे बेहतर
Manish Tiwary, vice-president and country manager, consumer business, Amazon India

आबादी में शानदार विविधता और तकनीक को तेजी से स्वीकार करने के कारण भारत 2047 तक विकसित देश बनने की स्थिति में है। बिजनेस स्टैंडर्ड मंथन कार्यक्रम के दौरान एमेजॉन के वीपी और भारत के लिए प्रबंधक मनीष तिवारी ने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि कोई अन्य देश ऐसी बेहतर स्थिति में है। मुझे कोई आश्चर्य नहीं होगा, अगर भारत 2047 के पहले विकसित देश बन जाए।’ उन्होंने कहा, ‘तकनीकी नवोन्मेष में विश्व में भारत से बेहतर कोई देश नहीं है।’

सालाना कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा, ‘संसाधनों के केंद्र के हिसाब से देखें तो तकनीक के क्षेत्र में काम करने वाली किसी भी कंपनी के लिए भारत से बेहतर जगह नहीं है। भारत में हमारे 1,00,000 से ज्यादा कर्मचारी हैं। यह एक बड़ा बाजार है।’

भारत के बाजारों में सीखने के अवसर को लेकर तिवारी ने कहा कि अभाव में नवोन्मेष की प्रतिभा और विचारों के स्रोत के रूप में भारत प्रमुख है। उन्होंने कहा, ‘भारत में हमने जो कुछ भी विकसित किया है, वह पूरी दुनिया में काम कर रहा है।’

नियामक चुनौतियों के बारे में पूछे जाने पर तिवारी ने कहा कि वह सहज स्थिति में थे और चाहते हैं कि मौजूदा स्थिरता जारी रहे।

उन्होंने कहा, ‘हम अभी बेहतर स्थिति में हैं। हम भारत के बाजार में तेजी और खपत की स्थिति देख सकते हैं। हम चाहते हैं कि भारत की चीन प्लस वन की यात्रा में स्थिरता बनी रहे।’

देश में प्रतिस्पर्धा की स्थिति के बारे में तिवारी ने कहा कि अभी ई-कॉमर्स की पहुंच बहुत कम है, ऐसे में फिलहाल कोई चिंता की बात नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘अगर आप ई-कॉमर्स की स्थिति देखें तो वास्तव में इसकी पहुंच 1 से 2 प्रतिशत है। फैशन 0.5 प्रतिशत है। प्रतिस्पर्धा की चिंता आप तब करते हैं, जब पहुंच 97-98 प्रतिशत होती है। अगर ज्यादा कारोबारी आते हैं तो इससे माहौल बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। प्रतिस्पर्धा की चिंता करने के पहले हमें लंबी दूरी तय करनी है।’

एमेजॉन पर नकली उत्पाद बेचे जाने के सवाल का जवाब देते हुए तिवारी ने कहा कि तकनीक इसका जवाब है। उन्होंने कहा, ‘हमारा सिद्धांत यह है कि विक्रेताओं के लिए बिक्री को आसान बनाया जाए। हम तकनीक के माध्यम से खामियां दूर करेंगे क्योंकि हर दिन लाखों फीडबैक और रेटिंग्स आते हैं।’

Advertisement
First Published - March 28, 2024 | 11:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement