facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

BSE, NSE ने अदाणी ग्रीन एनर्जी पर लगाया 11.22 लाख रुपये का जुर्माना

Advertisement

दोनों शेयर बाजारों ने अदाणी समूह की कंपनी पर बराबर-बराबर 5.61-5.61 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

Last Updated- November 23, 2023 | 2:00 PM IST
Adani
Representative Image

प्रमुख शेयर बाजार बीएसई और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) ने कुछ सूचीबद्धता नियमों का अनुपालन नहीं करने को लेकर अदाणी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy) पर कुल 11.22 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

दोनों शेयर बाजारों ने अदाणी समूह की कंपनी पर बराबर-बराबर 5.61-5.61 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। कंपनी ने दी सूचना में कहा कि बीएसई लि. और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लि. ने अपने पत्र दिनांक 21 नवंबर, 2023 के माध्यम से कंपनी पर 5,61,680-5,61,680 रुपये का जुर्माना लगाया है।

शेयर बाजारों को दी गयी सूचना के अनुसार कंपनी यह भी स्पष्ट करना चाहती है कि उसने पहले ही दो और स्वतंत्र निदेशकों की नियुक्ति कर दी है। यह सात सितंबर से प्रभावी है।

यह भी पढ़ें : Adani group news: अदाणी समूह के नेट प्रॉफिट में 107 फीसदी का उछाल लेकिन बिक्री में गिरावट

उसके बाद समितियों की संरचना में बदलाव किया गया। इसके साथ कंपनी सेबी सूचीबद्धता विनियमन के तहत प्रावधान 17(1) और 19(1) का पूर्ण अनुपालन कर रही है। सेबी सूचीबद्धता विनियमन के प्रावधान 17(1) में निदेशक मंडल की संरचना से संबंधित आवश्यकताओं का प्रावधान है। इसमें एक महिला निदेशक की नियुक्ति में विफलता भी शामिल है। प्रावधान 19(1) ‘नॉमिनेशन’ और पारिश्रमिक समिति के गठन से संबंधित है।

Advertisement
First Published - November 23, 2023 | 12:49 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement