facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

BSE Q2 Results: दूसरी तिमाही का शुद्ध लाभ चार गुना उछाल के साथ 118 करोड़ रुपये

Advertisement

बीएसई ने बताया कि चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में एक्सचेंज का राजस्व 53 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 367 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले की अवधि में 240 करोड़ रुपये था।

Last Updated- November 11, 2023 | 4:21 PM IST
BSE gets Sebi approval for derivatives on BSE Focused Midcap index
Representative Image

शेयर बाजार बीएसई का चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ चार गुना होकर 118 करोड़ रुपये हो गया। शेयर बाजार ने एक बयान में यह जानकारी दी। बीएसई का बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में शुद्ध लाभ 29.4 करोड़ रुपये रहा था।

बीएसई ने बताया कि चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में एक्सचेंज का राजस्व 53 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 367 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले की अवधि में 240 करोड़ रुपये था।

बीएसई के प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सुंदरमन राममूर्ति ने कहा, “हम मानव संसाधनों, नए उत्पादों, प्रौद्योगिकी बुनियादी ढांचे आदि के विकास में निवेश करना जारी रखेंगे, और इस प्रकार दीर्घकालिक विकास शेयरधारकों को आगे बढ़ाएंगे और वाइब्रेंट बीएसई 2025 के अपने मिशन को पूरा करेंगे।”

यह भी पढ़ें : ONGC Q2 Results: तेल कीमतों, उत्पादन में गिरावट के कारण ओएनजीसी का शुद्ध लाभ दूसरी तिमाही में 20% घटा

समीक्षाधीन तिमाही में इक्विटी खंड में एक्सचेंज का औसत दैनिक कारोबार बढ़कर 5,922 करोड़ रुपये हो गया, जो सितंबर 2022 को समाप्त तिमाही में 4,740 करोड़ रुपये था।

इसके अलावा, बीएसई के निदेशक मंडल ने शुक्रवार को अपनी बैठक में इंडिया इंटरनेशनल एक्सचेंज (आईएफएससी) लिमिटेड (इंडिया आईएनएक्स) में 22.36 करोड़ रुपये और इंडिया इंटरनेशनल एक्सचेंज (आईएफएससी) लिमिटेड (इंडिया आईसीसी) में 33.88 करोड़ रुपये के निवेश को मंजूरी दी।

Advertisement
First Published - November 11, 2023 | 4:19 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement