facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

BSNL ने जुलाई में जोड़े 29 लाख नए ग्राहक; विश्लेषकों ने बताया Jio, Airtel, Vi से अलग क्या रही कंपनी की स्ट्रेटेजी

Advertisement

नए ग्राहकों के जुड़ने के बाद भी जुलाई के अंत में बीएसएनएल के ग्राहकों की संख्या 2024 की शुरुआत से 32.6 लाख कम रही।

Last Updated- September 21, 2024 | 6:27 AM IST
BSNL

सरकार नियंत्रित दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल के उपभोक्ताओं की संख्या जुलाई में बढ़ी है। लगभग दो वर्षों तक उपभोक्ताओं की संख्या में कमी दर्ज करने के बाद जुलाई में बीएसएनएल 29 लाख नए उपभोक्ता जोड़ने में कामयाब रही।

विश्लेषकों का मानना है कि बीएसएनएल ने शुल्कों में कोई बदलाव तो नहीं किया है मगर ऐसा लगता है कि बेहद शुरुआती प्लान का इस्तेमाल कर रहे लोग इसके साथ जुड़े हैं।

दूरसंचार नियामक के आंकड़ों के अनुसार जून में कंपनी को 7.4 लाख उपभोक्ताओं का नुकसान उठाना पड़ा था। निजी दूरसंचार कंपनियों रिलायंस जियो, भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया (वीआई) ने जुलाई के पहले सप्ताह में शुल्क बढ़ा दिए थे। मगर नुकसान में चल रही बीएसएनएल ने ऐसा करने से परहेज किया था।

शुक्रवार को भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने जुलाई के लिए जो आंकड़े जारी किए हैं उनके अनुसार जियो को जुलाई में 7 लाख उपभोक्ता छोड़कर चले गए जबकि जून में उससे 19.1 लाख ग्राहक जुड़े थे। शुल्क बढ़ाने के बाद एयरटेल से सबसे अधिक ग्राहक छिटके हैं। इन आंकड़ों के अनुसार जुलाई में एयरटेल को 16.9 लाख ग्राहकों का नुकसान उठाना पड़ा है। जून में इसके साथ 12.5 लाख उपभोक्ता जुड़े थे।

नकदी की दिक्तत झेल रही वीआई को जुलाई में 14.1 लाख उपभोक्ताओं का नुकसान हुआ। निजी कंपनियों में वीआई ने जून तक पिछले दो वर्षों के दौरान सबसे अधिक उपभोक्ता (8.6 लाख) गंवाए हैं।

दूरसंचार शुल्क बढ़ने से सिम की संख्या और सब्सक्रिप्शन में भी कमी आई है। जुलाई में भारत में मोबाइल फोन कनेक्शन की संख्या 9.2 लाख कम हो गई। ट्राई के अनुसार जुलाई में 1.36 करोड़ ग्राहकों से मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी (एमएनपी) के अनुरोध आए। जून में 1.18 ग्राहकों ने एमएनपी के लिए अनुरोध किया था।

नए ग्राहकों के जुड़ने के बाद भी जुलाई के अंत में बीएसएनएल के ग्राहकों की संख्या 2024 की शुरुआत से 32.6 लाख कम रही। बीएसएनएल अगले साल के मध्य तक एक लाख टावरों के साथ 4जी नेटवर्क शुरू करने की दिशा में कदम बढ़ा रही है।

जुलाई में बिज़नेस स्टैंडर्ड ने एक खबर प्रकाशित की थी जिसमें कहा गया था कि कंपनी ने चारों महानगरों दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में 4जी टावर लगाने का कार्य पूरा कर चुकी थी। बीएसएनएल के अधिकारियों ने कहा था कि अहमदाबाद, हैदराबाद, जयपुर, लखनऊ, रायपुर और चंडीगढ़ सहित ज्यादातर राज्यों की राजधानियों में 4जी टावर सक्रिय हैं।

Advertisement
First Published - September 21, 2024 | 6:27 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement