facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

BSNL ने देश भर में 50 हजार 4G साइट लगाए

Advertisement

BSNL की 4G सेवाएं अगले साल जून तक पूरे देश में शुरू होंगी, इसके बाद 5जी में तब्दीली की जाएगी; 24,500 करोड़ रुपये के ठेके के तहत चल रही तैनाती

Last Updated- October 30, 2024 | 10:24 PM IST
BSNL

केंद्र सरकार के भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने देश 50 हजार 4जी साइट लगाए हैं। संचार मंत्रालय ने आज यह जानकारी दी है। मंत्रालय ने कहा कि इस साल 29 अक्टूबर तक बीएसएनएल ने 50 हजार से अधिक साइट स्थापित किए हैं और उनमें से 41 हजार से अधिक साइट अभी संचालित हो रहे हैं।

करीब 36,747 साइट परियोजना के 9.2वें चरण में स्थापित किए गए हैं। डिजिटल भारत निधि द्वारा दी गई रकम से 4 जी परियोजना के तहत 5,000 साइटें स्थापित की गई हैं। इसे पहले यूनिवर्सल सर्विस ऑब्लिगेशन फंड (यूएसओएफ) कहा जाता था।

केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस महीने की शुरुआत में कहा था कि अगले साल जून तक 1 लाख साइट स्थापित करने के बाद बीएसएनएल की देश भर में 4जी सेवाएं शुरू हो जाएंगी और उन्हें महीने भर के भीतर 5जी में तब्दील किया जाएगा। ऑपरेटर ने अपने 5जी रेडियो एक्सेस नेटवर्क (आरएएन) और 3.6 गीगाहर्ट्ज और 700 मेगाहर्ट्ज फ्रीक्वेंसी बैंड में कोर नेटवर्क के लिए परीक्षण पूरा कर लिया है।

अभी की जा रही तैनाती पिछले साल मई में 1 लाख नए दूरसंचार टावरों के लिए 4जी उपकरण प्रदान करने के लिए टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) को दिए गए 24,500 करोड़ रुपये के ठेके का हिस्सा है। ठेके में करीब 13 हजार करोड़ रुपये के नेटवर्क गियर के साथ-साथ तीसरे पक्ष के आइटम और 10 साल का सालाना रखरखाव अनुबंध भी शामिल है।

बिज़नेस स्टैंडर्ड ने पहले ही बताया था कि बीएसएनएल ने दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई के साथ-साथ अधिकांश राज्यों की राजधानियों में साइट लगाने का काम पूरा कर लिया है।

Advertisement
First Published - October 30, 2024 | 10:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement