facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

उपभोक्ताओं को लुभाने के लिए BSNL ने कई नई सेवाएं पेश कीं

Advertisement

संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कुल सात नई सेवाओं की शुरुआत की। BSNL की नई सेवाओं का अनावरण करते हुए सिंधिया ने कहा, ‘‘BSNL सरकार का एक प्रमुख उद्यम है।

Last Updated- October 22, 2024 | 2:40 PM IST
BSNL

सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने मंगलवार को कई नई सेवाएं पेश कीं। इनमें ‘स्पैम ब्लॉकर्स’ से लेकर स्वचालित सिम कियोस्क और डायरेक्ट-टू-डिवाइस सेवाएं शामिल हैं। BSNL ने सीडैक के साथ साझेदारी में खनन कार्यों के लिए कम विलंबता वाली 5G संपर्क सेवा भी शुरू की है। इसमें भारत में निर्मित उपकरणों और BSNL की प्रौद्योगिकी विशेषज्ञता का लाभ उठाया गया है।

संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कुल सात नई सेवाओं की शुरुआत की। BSNL की नई सेवाओं का अनावरण करते हुए सिंधिया ने कहा, ‘‘BSNL सरकार का एक प्रमुख उद्यम है। एक प्रमुख उद्यम जो हमारे देश के प्रत्येक नागरिक की आकांक्षाओं, सपनों तथा अपेक्षाओं का प्रतिनिधित्व करता है।’’

सिंधिया ने कहा कि BSNL वर्षों से विभिन्न उपलब्धियां हासिल करते हुए लोगों की सेवा कर रही है। उन्होंने भरोसा जताया, ‘‘परिदृश्य प्रतिस्पर्धी तथा समेकित होने पर BSNL नई चुनौतियों से पार पा लेगी।’’

Also read: BRICS Summit: वैश्विक विकास एजेंडे के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के लिए अहम मंच के रूप में उभरा है ब्रिक्स- मोदी

सिंधिया ने इसे भारत के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि BSNL ने अपना स्वयं का 4G दूरसंचार ढांचा तैयार किया है, जिसे 5G में बदला जा सकता है। उन्होंने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि BSNL प्रौद्योगिकी नवोन्मेषण में सदैव अग्रणी रहेगी।’’ मंत्री ने कहा कि अगले साल के मध्य तक BSNL के पास 1,00,000 4G ‘साइट’ होंगी। उस समय कुछ ‘साइट’ पर 5G सेवा होगी।

Advertisement
First Published - October 22, 2024 | 2:40 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement