facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बदलाव की कहानी लिख रही BSNL: ज्योतिरादित्य सिंधिया

Advertisement

कंपनी ने पिछली तिमाही में हर महीने ग्राहक जोड़े हैं और इसके ग्राहकों की संख्या में 50-60 लाख की वृद्धि हुई है।

Last Updated- October 24, 2024 | 6:31 AM IST
BSNL
Representative Image

संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल पिछले दो साल में परिचालन लाभ दर्ज करने के बाद बदलाव की कहानी लिख रही है।

कंपनी ने पिछली तिमाही में हर महीने ग्राहक जोड़े हैं और इसके ग्राहकों की संख्या में 50-60 लाख की वृद्धि हुई है। उन्होंने एक्सप्रेस अड्डा में अपने संबोधन में कहा कि बीएसएनएल (भारत संचार निगम लि.) दूरदराज के गांवों में टेलीफोन सेवाएं दे रही है और नेटवर्क उन्नत बनाने से इसकी सेवा में सुधार हो रहा है।

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पिछले साल जून में घाटे में चल रही बीएसएनएल को 4जी और 5जी सेवाएं तैनात करने के लिए 89,047 करोड़ रुपये के पुनरुद्धार पैकेज को मंजूरी दी थी। कर्ज में डूबी बीएसएनएल, खराब बुनियादी ढांचे से जूझ रही है और पिछले 12 वर्षों से घाटे में चल रही थी।

उन्होंने कहा, ‘‘वित्तीय स्थिति के मामले में, यह सही है कि बीएसएनएल को नुकसान हो रहा था। लेकिन पिछले दो साल में, हमारी कर पूर्व आय (ईबीआईटीडीए) सकारात्मक रही है। यानी हम ईबीआईटीडीए के मामले में नुकसान में नहीं हैं।’’

हालांकि मंत्री ने यह नहीं बताया कि कंपनी कब लाभ में आएगी। उन्होंने कहा, ‘‘दूरसंचार सेवा के मामले में आज भी, केवल बीएसएनएल ही है जो हमारे देश के आखिरी गांव सेवा पहुंचा रही है।’’ सिंधिया ने कहा, ‘‘मेरा मानना ​​है कि बीएसएनएल के पास काफी क्षमताएं हैं… इसे बस गति देने की जरूरत है।’’

Advertisement
First Published - October 24, 2024 | 6:31 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement