facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

BSNL की 4G सेवा दिसंबर में होगी शुरू, जून तक देश भर में पेशकशः चेयरमैन

Advertisement

पुरवार ने यहां 'इंडिया मोबाइल कांग्रेस' में में कहा कि BSNL की योजना जून के बाद 4G सेवा को 5G सेवा में बदलने की है।

Last Updated- October 28, 2023 | 4:51 PM IST
BSNL

सार्वजनिक क्षेत्र की टेलीकॉम कंपनी BSNL की इस साल दिसंबर में 4G सेवा की शुरुआत की योजना है। भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक पी के पुरवार ने शनिवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि छोटे स्तर पर शुरुआत करने के बाद कंपनी इसे अखिल भारतीय स्तर पर अगले साल जून तक लागू कर देगी।

BSNL की योजना जून के बाद 4G सेवा को 5G सेवा में बदलना

पुरवार ने यहां ‘इंडिया मोबाइल कांग्रेस’ में में कहा कि BSNL की योजना जून के बाद 4G सेवा को 5G सेवा में बदलने की है। उन्होंने कहा, “BSNL 4G सेवा दिसंबर में पंजाब में शुरू होने के लिए तैयार
है। हमने 200 जगहों पर इस नेटवर्क के लिए जरूरी कदम पहले ही उठा लिए हैं। हम पंजाब में इस तरह की 3,000 जगहें स्थापित करने की प्रक्रिया में हैं।”

Also read: India Mobile Congress 2023: PM मोदी ने किया 5G लैब्स का उद्घाटन; 6G,AI, साइबर सिक्योरिटी पर कही ये बात

BSNL अपना नेटवर्क प्रति महीने की दर से बढ़ाकर धीरे-धीरे इसे 15,000 जगह तक ले जाएगी

पुरवार ने कहा कि BSNL अपना नेटवर्क प्रति महीने की दर से बढ़ाकर धीरे-धीरे इसे 15,000 जगह तक ले जाएगी। उन्होंने कहा, “हमारा लक्ष्य 4G सेवा को अगले साल जून तक पूरी तरह लागू करने का है। इसके बाद हम 5G सेवाओं की पेशकश का रुख करेंगे।”

Also read: Tata Group भारत का पहला iPhone निर्माता बनने की राह पर

TCS और  ITI को BSNL से 19,000 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले

सूचना प्रौद्योगिकी (IT) कंपनी TCS और सार्वजनिक क्षेत्र की ITI को BSNL से 19,000 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले हैं जिसके तहत 5G सेवाओं में बदली जा सकने लायक 4G नेटवर्क स्थापित करने हैं। पुरवार ने कहा कि 4G सेवा पूरी तरह शुरू हो जाने के बाद BSNL के पास 5G सेवा के लिए पर्याप्त स्पेक्ट्रम उपलब्ध हैं।

Advertisement
First Published - October 28, 2023 | 4:51 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement