facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Budget 2024: IBC में बदलाव, दिवाला प्रक्रिया को तेज करने के लिए न्यायाधिकरणों को मिलेगी मजबूती

Advertisement

बजट भाषण के दौरान सीतारमण ने उल्लेख किया कि आईबीसी ने 1,000 से अधिक मामलों का समाधान किया है, जिसके चलते ऋणदाताओं को 3.3 लाख करोड़ रुपये मिले हैं।

Last Updated- July 23, 2024 | 10:43 PM IST
IBC में बदलाव, दिवाला प्रक्रिया को तेज करने के लिए न्यायाधिकरणों को मिलेगी मजबूती, Budget 2024-25 commits reforms to strengthen IBC, strengthen tribunals

Budget 2024: केंद्र सरकार ऋणशोधन अक्षमता एवं दिवालिया संहिता में बदलाव करने का प्रस्ताव रख रही है। इसके तहत ऋणशोधन न्यायाधिकरणों और अपील प्राधिकरणों को मजबूत करने के लिए भी कदम उठाए जाएंगे। बजट भाषण के दौरान केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि इन बदलावों का मकसद दिवाला कार्यवाही वाली कंपनियों के लिए समाधान प्रक्रिया तेज करना है।

इसके अलावा सरकार अधिक न्यायाधिकरणों की स्थापना करेगी, जिनमें से कुछ को विशेष रूप से कंपनी अधिनियम के तहत मामलों का फैसला करने के लिए अधिसूचित किया जाएगा। सीतारमण ने कहा कि आईबीसी के नतीजों में सुधार के लिए एक एकीकृत प्रौद्योगिकी मंच स्थापित किया जाएगा, ताकि सभी हितधारकों के लिए स्थिरता, पारदर्शिता और बेहतर निगरानी हासिल की जा सके।

इसके अलावा सरकार ऋणशोधन न्यायाधिकरणों में बदलाव लाने और मजबूत करने के लिए कदम उठाएगी और देश में ऋण वसूली में तेजी लाने के लिए अतिरिक्त न्यायाधिकरण स्थापित करेगी।

बजट भाषण के दौरान सीतारमण ने उल्लेख किया कि आईबीसी ने 1,000 से अधिक मामलों का समाधान किया है, जिसके चलते ऋणदाताओं को 3.3 लाख करोड़ रुपये मिले हैं। इसके अलावा, 10 लाख करोड़ रुपये से अधिक के 28,000 मामलों का निपटारा दिवाला प्रक्रिया में प्रवेश से पहले ही कर दिया गया।

Advertisement
First Published - July 23, 2024 | 10:23 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement