facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Budget 2024: किफायती मकानों को रफ्तार देने की जुगत चाह रहा रियल्टी उद्योग

Advertisement

एनारॉक के मुताबिक, भारत में किफायती यानी सस्ते मकानों की बिक्री की हिस्सेदारी साल 2019 के 28 फीसदी से कम होकर इस साल 20 फीसदी रह गई है।

Last Updated- June 28, 2024 | 10:02 PM IST
real estate

Budget 2024: देश के रियल एस्टेट उद्योग को उम्मीद है कि आगामी बजट में केंद्र सरकार किफायती आवास खंडों के पुनरुद्धार की दिशा में कदम उठाएगी। इस उद्योग के कई वरिष्ठ अधिकारियों ने बिज़नेस स्टैंडर्ड से ऐसी उम्मीद जताई। वैश्विक महामारी कोविड-19 के बाद से देश के लोगों की प्राथमिकता में बदलाव आया है और अब लोग बड़े और महंगे घरों की तलाश कर रहे हैं, जिससे रियल एस्टेट उद्योग को संघर्ष करना पड़ रहा है।

रियल एस्टेट कंसल्टेंसी फर्म एनारॉक के मुताबिक, भारत में किफायती यानी सस्ते मकानों की बिक्री की हिस्सेदारी साल 2019 के 28 फीसदी से कम होकर इस साल 20 फीसदी रह गई है। कम मांग के कारण ही किफायती मकानों की कुल आपूर्ति भी इस साल घटकर 18 फीसदी हो गई, जो साल 2019 में 40 फीसदी थी।

एनारॉक समूह के चेयरमैन अनुज पुरी ने कहा, ‘भारत के निम्न आय वाले परिवारों की खासतौर से आवास की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए यह गति सिर्फ महंगे मकानों पर नहीं चल सकती है, जबकि किफायती मकानों में गिरावट जारी है।’

उन्होंने कहा कि डेवलपरों के लिए कर छूट जैसे उच्च प्रभाव वाले उपायों के साथ इस खंड के पुनरुद्धार की जरूरत है ताकि वे किफायती मकानों और खरीदारों पर अधिक ध्यान दे सकें और उनके सामर्थ्य में भी सुधार हो सके।

सैटेलाइट डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड के उपाध्यक्ष (सेल्स, मार्केटिंग एवं सीआरएम) हिमांशु जैन ने कहा कि महानगरों में किफायती मकानों के लिए विशेष योजनाएं शुरू करनी चाहिए और सब्सिडी देनी चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘नीतियों को मजबूत करने और किफायती मकानों के डेवलपरों को अतिरिक्त प्रोत्साहन देने से यह सुनिश्चित होगा कि अधिक से अधिक लोग अपना मकान खरीदने का सपना पूरा कर सकें। महानगरों में जमीन और निर्माण की अधिक कीमत के कारण काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। हम सरकार से महानगरों में किफायती आवासों के लिए विशेष योजनाएं और सब्सिडी शुरू करने का अनुरोध करते हैं।’

Advertisement
First Published - June 28, 2024 | 10:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement