facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

धुंधले बाहरी परिवेश में घरेलू मांग बढ़ाने के लिए बजट एक अवसर: Tata Motors Group CFO

Advertisement

बालाजी ने कंपनी के तिमाही नतीजों पर चर्चा में कहा कि अच्छे त्योहारी मौसम के बाद कई कारकों की वजह से मांग कमजोर रही है।

Last Updated- January 30, 2025 | 8:19 AM IST
Tata Motors
Representative image

टाटा मोटर्स के समूह मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) पीबी बालाजी ने बुधवार को कहा कि बाहरी वातावरण बेहद धुंधले होने की स्थिति में मांग को बढ़ाने और घरेलू वृद्धि तेज करने के लिए केंद्रीय बजट में उपभोग बढ़ाने वाले उपायों पर विचार किया जा सकता है।

बालाजी ने कंपनी के तिमाही नतीजों पर चर्चा में कहा कि अच्छे त्योहारी मौसम के बाद कई कारकों की वजह से मांग कमजोर रही है। इसमें नकदी की तंग स्थिति और बाजार की स्थिति का ‘बहुत अच्छा नहीं होना जैसे कारक शामिल हैं। हालांकि यह संकट जैसी स्थिति नहीं है।

उन्होंने कहा कि चालू वित्त वर्ष की चौथी तिमाही के आम तौर पर मजबूत रहने और सरकार द्वारा बुनियादी ढांचे में निवेश के प्रभाव के कारण आगे चलकर मांग में धीरे-धीरे सुधार की उम्मीद है।

उन्होंने कहा, ‘‘अगर (बजट में) उपभोग (बढ़ाने) के उपाय भी किए जाते हैं तो इससे बाहरी हालात बहुत बेहतर नहीं होने की स्थिति से निपटने में मदद मिलेगी।’’ बालाजी ने कहा, ‘‘यदि बाहरी क्षितिज पर काफी बादल हैं तो वृद्धि को आगे बढ़ाने के लिए हमारे आंतरिक उपभोग का ध्यान रखने से बेहतर क्या हो सकता है?’’ उन्होंने कहा कि तनाव को दूर करने और वृद्धि को ‘टर्बोचार्ज’ करने के लिए बजट में जो कुछ भी किया जा सकता है, उसका स्वागत किया जाएगा।

Advertisement
First Published - January 30, 2025 | 8:18 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement