facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Reliance, Adani समेत शीर्ष 100 कंपनियों की संपत्ति में पांच साल में बंपर उछाल

Advertisement
Last Updated- December 09, 2022 | 2:49 PM IST

अदाणी ग्रुप की दो कंपनियों अदाणी एंटरप्राइजेज और अदाणी ट्रांसमिशन के साथ ही रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) की अगुवाई में शीर्ष 100 कंपनियों ने वर्ष 2016-17 से 2021-22 के दौरान कुल 92.2 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति जोड़ी है।

ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल की 27वीं वार्षिक रिपोर्ट में कहा गया कि 2022 में अभी तक अदाणी समूह की उक्त दो कंपनियो ने संपत्ति निर्माण में आरआईएल को पीछे छोड़ दिया है।

हालांकि, रिलायंस इंडस्ट्रीज ने वर्ष 2016-17 से 2021-22 के दौरान पांच साल में संपत्ति निर्माण के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। गौतम अदाणी समूह की कंपनियां इस साल आश्चर्यजनक ऊंचाइयों पर पहुंच रही हैं। इस दौरान समूह ने कई संपत्तियां खरीदीं और नए क्षेत्रों में प्रवेश किया।

फोर्ब्स अरबपतियों की सूची के अनुसार अदाणी समूह में तेजी इतनी अधिक थी कि 16 सितंबर को अदाणी 155.7 अरब अमेरिकी डॉलर के साथ दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए। उनसे आगे सिर्फ एलन मस्क थे। इस दिन अदाणी एंटरप्राइजेज, अदाणी पोर्ट और अदाणी ट्रांसमिशन के शेयर रिकॉर्ड ऊंचाई पर थे।

रिपोर्ट के मुताबिक प्रौद्योगिकी क्षेत्र 2017-2022 के बीच संपत्ति बनाने के लिहाज से सबसे बड़ा क्षेत्र रहा। इसके बाद वित्तीय क्षेत्र का स्थान था। यह रिपोर्ट 2016-17 से 2021-22 के दौरान संपत्ति सृजित करने वाली शीर्ष 100 कंपनियों के अध्ययन पर आधारित है। संपत्ति सृजन का आकलन इन कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में बदलाव के आधार पर किया गया है।

Advertisement
First Published - December 9, 2022 | 2:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement