facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

बायजू रवींद्रन ने बर्खास्तगी की खबर का किया खंडन, कर्मचारियों से कहा- मैं अभी भी सीईओ हूं

Advertisement

निवेशकों द्वारा नेतृत्व परिवर्तन के लिए मतदान करने के एक दिन बाद उन्होंने पत्र में शुक्रवार की ईजीएम को ”तमाशा” करार दिया।

Last Updated- February 25, 2024 | 9:08 AM IST
Byju Ravindran Jail Time
File Photo

संकट से जूझ रही शिक्षा प्रौद्योगिकी कंपनी बायजू के संस्थापक बायजू रवींद्रन ने कर्मचारियों को एक पत्र लिखकर कहा है कि वह सीईओ बने रहेंगे और प्रबंधन में कोई बदलाव नहीं होगा।

निवेशकों द्वारा नेतृत्व परिवर्तन के लिए मतदान करने के एक दिन बाद उन्होंने पत्र में शुक्रवार की ईजीएम को ”तमाशा” करार दिया।

कर्मचारियों के लिए यह पत्र महत्वपूर्ण है, क्योंकि बायजू के शेयरधारकों (प्रमुख निवेशकों) ने शुक्रवार को शिक्षा प्रौद्योगिकी स्टार्टअप में कथित ”कुप्रबंधन और विफलताओं” के चलते संस्थापक-सीईओ रवींद्रन और उनके परिवार को बोर्ड से हटाने के लिए मतदान किया था।

रवींद्रन ने कंपनी संस्थापकों की अनुपस्थिति में की गई वोटिंग को अमान्य और अप्रभावी बताता है।

उन्होंने शनिवार को कर्मचारियों को लिखे एक पत्र में आरोप लगाया कि शुक्रवार की असाधारण आम बैठक (ईजीएम) में कई जरूरी नियमों का उल्लंघन किया गया।

रवींद्रन ने कहा कि उस बैठक में जो भी फैसले किए गए, वह महत्व नहीं रखते हैं, क्योंकि वे नियमों पर आधारित नहीं थे।

उन्होंने कहा, ”मैं आपको यह पत्र अपनी कंपनी के सीईओ के रूप में लिख रहा हूं। आपने मीडिया में जो पढ़ा होगा, उसके विपरीत, मैं सीईओ बना रहूंगा। प्रबंधन में कोई बदलाव नहीं होगा और बोर्ड भी वही रहेगा।”

Advertisement
First Published - February 25, 2024 | 9:08 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement