facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बायजू रवींद्रन ने शेयरधारकों से कहा, Byju’s मेरा काम नहीं है; यह मेरी ज़िंदगी है

Advertisement

रवींद्रन ने उन्हें बताया कि उन्होंने कंपनी में अपना पैसा लगाया है और इसकी कीमत अभी भी 22 अरब डॉलर है।

Last Updated- June 26, 2023 | 11:43 PM IST
Court rejects NCLAT order stopping bankruptcy proceedings against Byju's न्यायालय ने Byju's के खिलाफ दिवाला कार्यवाही रोकने वाले NCLAT के आदेश को किया खारिज

लगातार बढ़ती परेशानियों के बीच बैजूस ने सभी संदेह दूर करने के लिए बीते शनिवार यानी 24 जून को शेयरधारकों को बैठक बुलाई थी। बैठक की जानकारी रखने वाले लोगों ने अनुसार, करीब 75 शेयरधारकों को रवींद्रन ने बताया कि बैजूस में उनका निजी निवेश है और कंपनी का मूल्यांकन अभी भी 22 अरब डॉलर है। हालांकि, उन्होंने अपनी पिछली गलतियों को भी माना और शेयरधारकों को यह भरोसा दिलाया कि उनकी सीख किसी भी गलत कदम से कहीं अधिक थी।

शेयरधारकों के साथ होने वाली बैठक के बारे में जानकारी रखने वाले सूत्रों ने कहा कि रवींद्रन ने कंपनी में अपने निजी निवेश को भी रेखांकित किया है, जिसमें मूल कंपनी में 40 करोड़ डॉलर, आकाश के अधिग्रहण के लिए 25 करोड़ डॉलर और पिछली फंडिंग के लिए गिरवी रखे गए सेकेंडरी शेयरों के माध्यम से अतिरिक्त 25 करोड़ डॉलर शामिल हैं। सूत्रों ने कहा, ‘उन्होंने ने बताया है कि सभी सेकेंडरी को 22 अरब डॉलर के मूल्यांकन पर कंपनी में वापस निवेश किया गया है।’

सूत्रों के अनुसार, रवींद्रन ने कहा कि एडटेक फर्म के प्रति अपने अटूट समर्पण का दावा करते हुए कहा, ‘बैजूस मेरा काम नहीं है, यह मेरी जिंदगी है।’ उन्होंने कहा कि नव नियुक्त मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) अजय गोयल और जनरल काउंसिल रोशन थॉमस की सहायता से बैजूस की सभी प्रक्रियाओं को मजबूत किया जाएगा।

बैजूस की परेशानियां उस वक्त बढ़ गईं जब कंपनी की ऑडिटर डेलॉयट हैस्किन्स ऐंड सेल ने वित्तीय परिणामों में देरी के कारण कंपनी से नाता तोड़ लिया था। फिर कंपनी के निवेशकों प्रोसस, पीक 15 पार्टनर्स और चान जुकरबर्ग इनीशिएटिव ने भी बैजूस के निदेशक मंडल से इस्तीफा दे दिया।

बैठक में इस्तीफा देने वाले बोर्ड सदस्य भी मौजूद थे और तीनों ने अपने इस्तीफे का कारण भी बताया। हालांकि, इस दौरान रवींद्रन ने शेयरधारकों को जानकारी दी कि कंपनी ने अभी तक इस्तीफे स्वीकार नहीं किए हैं।

Advertisement
First Published - June 26, 2023 | 5:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement