facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Byju’s के ऐलान ने कर दिया कर्जदाताओं को हैरान, कहा- चुका देंगे 6 महीने के भीतर पूरा लोन

Advertisement

Byju’s और उसके कर्जदाता लगभग एक साल से संघर्ष में फंसे हुए हैं, इस दौरान इसके लोन एग्रीमेंट को सुधारने के लिए कई दौर की बातचीत विफल रही है

Last Updated- September 11, 2023 | 1:15 PM IST
Byjus

कर्ज संकट से जूझ रही भारत की एडटेक कंपनी बैजूस (Byju’s) ने एक बयान देकर सभी को आश्चर्य में डाल दिया है। फर्म ने अचानक कर्जदाताओं को 6 महीने के भीतर 1.2 अरब डॉलर का पूरा लोन अदा करने का ऑफर दिया है। इस मामले से जुड़े लोगों ने ब्लूमबर्ग को यह जानकारी दी।

अगर बैजूस का प्रपोजल स्वीकार कर लिया जाता है तो कंपनी तीन महीने के भीतर फंसे कर्ज (distressed debt ) का 300 मिलियन डॉलर और बाकी बची रकम को उसके अगले तीन महीनों में चुकाने की पेशकश कर रही है। मामले से जुड़े लोगों ने कहा कि कर्जदाता बैजूस के प्रस्ताव का रिव्यू कर रहे हैं और पुनर्भुगतान (repayment) कैसे किया जाएगा, इसके बारे में अधिक जानकारी मांग रहे हैं।

Byju’s और लोन देने वाले कर्जदाताओं के बीच एक साल से चल रहा संकट का संघर्ष

Byju’s और उसके कर्जदाता लगभग एक साल से विवाद में फंसे हुए हैं। इस दौरान इसके लोन एग्रीमेंट को सुधारने के लिए कई दौर की बातचीत विफल रही है। कंपनी ने अपने टर्म लोन पर ब्याज का भुगतान न करने का निर्णय लिया, जो विश्व स्तर पर किसी स्टार्टअप द्वारा सबसे बड़े लोन में से एक है।

Also Read: BFSI को 8.2 अरब डेटा पॉइंट देने वाली फिनटेक कंपनी ‘परफियोस’ Kedaara Capital से जुटा रही 229 मिलियन डॉलर

उन्होंने कहा कि कंपनी ने तत्काल समाधान और संशोधन की कार्यवाही की मांग की है। यह स्पष्ट नहीं है कि दोनों पक्ष किसी समझौते पर पहुंचेंगे या नहीं, यह उस स्टार्टअप को फिर से चालू करने के लिए एक व्यापक अभियान में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसे कभी भारत का सबसे मूल्यवान 22 अरब बिलियन वाला स्टार्टअप माना जाता था।

कर्जदाताओं के एक प्रतिनिधि ने कंपनी के पुनर्भुगतान प्रस्ताव के संबंध में टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। बैजूस के प्रवक्ता ने टिप्पणी के अनुरोध का तुरंत जवाब नहीं दिया।

2021 में लिया था विदेश से लोन

शिक्षक के बेटे बैजू रवींद्रन ने 2015 में अपना लन्निंग ऐप लॉन्च किया। फर्म, जिसकी मूल कंपनी औपचारिक रूप से थिंक ऐंड लर्न प्राइवेट (Think & Learn Pvt) के रूप में जानी जाती है, ने भारत के बाहर अपनी वृद्धि को बढ़ाने के लिए 2021 में पांच साल का लोन लिया था।

ब्लूमबर्ग के डेटा शो के अनुसार, यह लोन एक डॉलर के मुकाबले 49.8 सेंट पर लिया गया है। 70 से नीचे का स्तर आमतौर पर जोखिम भरा माना जाता है।

Also Read: ग्रासिम टेक्सटाइल्स अगले दो साल में खोलेगी 100-120 रिटेल स्टोर

Advertisement
First Published - September 11, 2023 | 1:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement