facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

शेयर बेचने या गिरवी रखने पर फैसले के लिए Byju’s ने मांगा समय

Advertisement

29 मई को बैजूस के अमेरिकी ऋणदाताओं ने एनसीएलटी से अनुरोध किया था कि उसे अपने शेयरों को गिरवी रखने, बेचने अथवा हस्तांतरित करने से रोका जाए।

Last Updated- July 03, 2024 | 10:53 PM IST
Byjus

नकदी किल्लत का सामना कर रही एडटेक फर्म बैजूस बुधवार को राष्ट्रीय कंपनी विधि अधिकरण (एनसीएलटी) के सामने पेश हुई। कंपनी ने यह फैसला करने के लिए 48 घंटे का समय मांगा है कि उसे निवेशकों के साथ विवाद के बीच अपनी संपत्ति को गिरवी रखने, बेचने अथवा हस्तांतरण नहीं करने का वचन देना चाहिए।

इस साल की शुरुआत में बैजूस के अमेरिकी ऋणदाताओं ने एडटेक कंपनी के खिलाफ कॉरपोरेट दिवाला कार्यवाही शुरू करने के लिए बेंगलूरु में एनसीएलटी पीठ का रुख किया था। बैजूस को 1.2 अरब डॉलर का टर्म लोन देने वाले ऋणदाताओं के तदर्थ समूह ने कहा कि जीएलएस ट्रस्ट लिमिटेड (टर्म लोन के प्रशासनिक और रेहन एजेंट) ने थिंक ऐंड लर्न के खिलाफ पीठ के समक्ष याचिका दाखिल की थी।

29 मई को बैजूस के अमेरिकी ऋणदाताओं ने एनसीएलटी से अनुरोध किया था कि उसे अपने शेयरों को गिरवी रखने, बेचने अथवा हस्तांतरित करने से रोका जाए।

उम्मीद है कि अब बैजूस अपने फैसले के बारे में एनसीएलटी को जानकारी देगी और मामले की अगली सुनवाई 9 जुलाई को की जाएगी। अधिकरण ने 3 जुलाई को बैजूस दिवस के तौर पर बताया था क्योंकि उस दिन एडटेक कंपनी के खिलाफ करीब 10 याचिकाओं पर सुनवाई होने वाली थी।

एक दूसरे मामले में एनसीएलटी के बेंगलूरु पीठ ने टेलीमार्केटिंग कंपनी सर्फर और मोबाइल फोन विनिर्माता ओपो द्वारा बैजूस के खिलाफ दायर दिवालिया याचिका को सुरक्षित रख लिया है।

पिछले हफ्ते, ओपो ने राष्ट्रीय कंपनी विधि अधिकरण (एनसीएलटी) के बेंगलूरु पीठ को बताया था बैजूस ने उसके फोन पर उनके ऐप्लिकेशन प्री-इंस्टॉल करने के लिए 13 करोड़ रुपये का भुगतान नहीं किया है।

ओपो ने कहा था कि बैजूस ने उसे बकाया रकम के भुगतान की बात स्वीकार की है और अब यह स्पष्ट हो गया है कि बकाया रकम वसूलने के लिए एडटेक कंपनी को दिवालिया घोषित करना होगा। सर्फर टेक्नोलॉजिज का तर्क था कि बैजूस पर 2.3 करोड़ रुपये का कर्ज हो गया था। कंपनी ने दावा किया कि उसने दिसंबर, 2023 में इस बारे में एडटेक कंपनी को नोटिस भी भेजा था।

Advertisement
First Published - July 3, 2024 | 10:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement