facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

FY22 के नतीजों पर चर्चा के लिए अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में होगी Byju’s की बोर्ड मीटिंग

Advertisement

Byju's के नतीजों को अंतिम रूप देने में काफी देरी होने के बाद अब निदेशक मंडल के साथ इस पर चर्चा की जाएगी।

Last Updated- October 01, 2023 | 8:38 AM IST
Byjus

शिक्षा प्रौद्योगिकी कंपनी बायजू वित्त वर्ष 2021-22 के वित्तीय परिणामों को मंजूरी देने और अपनाने के लिए अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में निदेशक मंडल की बैठक बुलाएगी। कंपनी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

कंपनी के नतीजों को अंतिम रूप देने में काफी देरी होने के बाद अब निदेशक मंडल के साथ इस पर चर्चा की जाएगी। कंपनी ने एक बयान में कहा, “थिंक एंड लर्न प्राइवेट लिमिटेड (बायजू ब्रांड की संचालक) ने शनिवार को वित्त वर्ष 2021-22 के लिए खातों को मंजूरी देने और अपनाने के लिए अक्टूबर 2023 के दूसरे सप्ताह में निदेशक मंडल की बैठक बुलाने के लिए अधिसूचना जारी की है।

यह भी पढ़ें : छंटनी के बीच Byju’s की नई सोशल मीडिया नीति

निदेशक मंडल, सलाहकार परिषद और कुछ आमंत्रित सदस्यों के साथ ऑडिट किए गए खातों को औपचारिक रूप से अपनाने के लिए बैठक की जाएगी।”

डेलॉयट ने वित्तीय विवरण जमा करने में देरी का हवाला देते हुए जून में कंपनी के ऑडिटर पद से इस्तीफा दे दिया था।

Advertisement
First Published - October 1, 2023 | 8:38 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement