facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Byju’s: बैजूस ने कर्मियों को मार्च का वेतन जल्द देने का वादा किया

Advertisement

वेतन में देरी की मुख्य वजह नए राइट्स इश्यू के जरिये मिलने वाली पूंजी को निवेशकों के साथ विवाद के कारण ‘अलग खाते’ में रखा जाना है।

Last Updated- April 01, 2024 | 11:20 PM IST
Byju's

एडटेक कंपनी बैजूस को एक और परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उसे कर्मचारियों को वेतन देने में देरी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। वेतन में देरी की मुख्य वजह नए राइट्स इश्यू के जरिये मिलने वाली पूंजी को निवेशकों के साथ विवाद के कारण ‘अलग खाते’ में रखा जाना है।

बैजूस में करीब 15,000 कर्मचारी हैं। कंपनी प्रबंधन (बैजू रवींद्रन समेत) ने कर्मचारियों को भरोसा दिया है कि अदालती फैसला जो भी हो, उन्हें मार्च का वेतन 8 अप्रैल तक मिल जाएगा। कर्मचारियों को मार्च का वेतन सोमवार को मिलने की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

बैजूस के प्रबंधन ने सोमवार को कर्मचारियों को भेजे पत्र में कहा, ‘हम आपको उम्मीद और आश्वासन के साथ भारी मन से यह संदेश लिख रहे हैं। हमें आपको यह बताते हुए खेद हो रहा है कि वेतन देने में फिर से देर हुई है।’

पत्र में कहा गया है, ‘बैजूस के कुछ भ्रमित विदेशी निवेशकों ने फरवरी के आखिर में अंतरिम आदेश हासिल कर लिया था जिसके तहत सफल राइट्स इश्यू के जरिये जुटाई गई राशि के इस्तेमाल पर रोक लग गई। चार विदेशी निवेशकों के इस गैर-जिम्मेदाराना कदम ने प्रतिबंध हटने तक हमें वेतन वितरण को अस्थायी रूप से रोकने के लिए मजबूर कर दिया है।’

नकदी किल्लत से जूझ रही कंपनी

नकदी किल्लत से जूझ रही बैजूस और उसके निवेशक कंपनी के 20 करोड़ डॉलर के राइट्स इश्यू को लेकर एनसीएलटी में पहुंच गए हैं। चार निवेशकों- प्रोसस, जनरल अटलांटिक, सोफिना और पीक एक्सपी (पूर्व में सिकोया) ने 22 अरब डॉलर के बैजूस के सर्वोच्च मूल्यांकन के मुकाबले 99 प्रतिशत से कम की उद्यम वैल्यू से जुड़े राइट्स इश्यू पर रोक लगाने की मांग की थी।

एनसीएलटी-बेंगलूरु ने गुरुवार को ईजीएम पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था। बैजूस ने शुक्रवार को अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने के लिए अपनी ईजीएम आयोजित की। एनसीएलटी ने अपने 27 फरवरी के आदेश में एडटेक फर्म को राइट्स इश्यू से मिलने वाली पूंजी एस्क्रो अकाउंट में रखने का निर्देश दिया था। सूत्रों के अनुसार यह पैसा तब नहीं निकाला जा सकेगा जब तक कि मामले का हल नहीं निकल आता।

Advertisement
First Published - April 1, 2024 | 11:20 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement