facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Byju’s के CEO अर्जुन मोहन ने दिया इस्तीफा, अब फाउंडर रवींद्रन खुद संभालेंगे कमान

बायजू (Byju's) अब यूनिकॉर्न नहीं रहा है, बायजू की वैल्यूएशन में आई कमी के कारण अब इसे यूनिकॉर्न कैटेगरी से बाहर कर दिया गया है।

Last Updated- April 15, 2024 | 11:38 AM IST
Byju's CEO Ravindran

Byju’s Ceo Resigns: एडटेक कंपनी बायजू के सीईओ अर्जुन मोहन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अब थिंक एंड लर्न के फाउंडर बायजू रवींद्रन (Byju Raveendran) कंपनी के रोजमर्रा के कामकाज संभालेंगे।

बता दें कि कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) अर्जुन मोहन के इस्तीफे के बाद यह फैसला किया गया। थिंक एंड लर्न के पास बायजू ब्रांड का मालिकाना हक है।

अर्जुन मोहन को बायजू इंडिया के सीईओ पद के लिए सात महीने पहले ही नियुक्त किया गया था। अपने बकाया कर्ज, कर्मचारियों को सैलरी और वेंडर्स के बकाया को चुकाने के लिए बढ़ते संघर्ष के बीच कंपनी की मना अब फाउंडर बायजू रवींद्रन संभालेंगे।

बायजू ने सोमवार को एक बयान में कहा, ”बायजू रवीन्द्रन कंपनी के दैनिक परिचालन को आगे बढ़ाने के लिए और अधिक व्यावहारिक सोच अपनाएंगे। मोहन अब एक बाहरी एडवाइजर की भूमिका निभाएंगे।”

कंपनी ने कहा कि बदलाव के इस चरण में कंपनी तथा उसके फॉउंडर्स पढ़ाई से संबंधित टेक्नोलॉजी को लेकर अपनी विशेषज्ञता के जरिए मार्गदर्शन देंगे।

बायजू के वेल्यूएशन में भी आई गिरावट

बायजू अब यूनिकॉर्न नहीं रहा है, बायजू की वैल्यूएशन में आई कमी के कारण अब इसे यूनिकॉर्न कैटेगरी से बाहर कर दिया गया है।

एक साल में ही Byju’s की वैल्यूएशन में काफी गिरावट हुई है, एक साल पहले इसका वैल्यूएशन जहां 22 अरब डॉलर से भी ज्याजा था वो अब 1 अरब डॉलर से भी कम हो चुका है। Byju’s की वैल्यूएशन में जो गिरावट आई है वो दुनियाभर के किसी भी स्टार्टअप में आई गिरावट से सबसे ज्यादा है।

First Published - April 15, 2024 | 11:32 AM IST

संबंधित पोस्ट