facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Byju’s के राइट्स इश्यू का रास्ता साफ, CEO बैजू रवींद्रन ने असंतुष्ट निवेशकों को दिया शेयरहोल्डिंग बढ़ाने का विकल्प

Advertisement

नकदी संकट से जूझ रही Byju's की प्रवर्तक कंपनी थिंक ऐंड लर्न अपने सभी इक्विटी शेयरधारकों को राइट निर्गम जारी कर 20 करोड़ डॉलर जुटा रही है।

Last Updated- March 29, 2024 | 10:39 PM IST
उच्च न्यायालय से बैजूस को राहत, दूसरे राइट्स इश्यू को मिली हरी झंडी, Karnataka High Court sets aside NCLT stay on second rights issue by Byju's

एडटेक कंपनी बैजूस (Byju’s) के संस्थापक और मुख्य कार्याधिकारी बैजू रवींद्रन ने असंतुष्ट निवेशकों को कंपनी के राइट्स निर्गम (इश्यू) में निवेश करने का विकल्प दिया है ताकि उनकी शेयरधारिता कम न हो। नकदी संकट से जूझ रही बैजूस की प्रवर्तक कंपनी थिंक ऐंड लर्न अपने सभी इक्विटी शेयरधारकों को राइट निर्गम जारी कर 20 करोड़ डॉलर जुटा रही है। शेयरधारकों को 2022 में कंपनी के 22 अरब डॉलर के उच्चतम मूल्यांकन से 99 फीसदी कम भाव पर निर्गम दिए जाएंगे।

रवींद्रन ने आज सुबह पत्र भेजकर शेयरधारकों को सूचित किया कि अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने के लिए 20 करोड़ डॉलर के राइट निर्गम के लिए कंपनी को डाक मतपत्र से 50 फीसदी से अधिक वोट मिले हैं। इस योजना की घोषणा पहली बार 7 मार्च को की गई थी।

रवींद्रन ने चिट्ठी में कहा है, ‘कुछ निवेशकों द्वारा अनावश्यक कानूनी कार्रवाई के बावजूद हमने अपने सभी शेयरधारकों के प्रति भरोसा कायम रखा है और चाहते हैं कि आप सभी हमारी बदलाव की कहानी का हिस्सा बनें।’ बिज़नेस स्टैंडर्ड ने रवींद्रन की इस चिट्ठी को देखा है। चिट्ठी में आगे कहा गया है, ‘बोर्ड के मौजूदा शेयरधारकों द्वारा छोड़े गए शेयरों को हम पेशकश करने का विचार कर रहे हैं ताकि उनकी शेयरधारिता कम न हो। इस बारे में जल्द ही विवरण साझा किया जाएगा।’

रवींद्रन ने कहा कि कंपनी में तीसरे पक्ष ने दिलचस्पी दिखाई है लेकिन कंपनी मौजूदा शेयरधारकों को ही प्राथमिकता दे रही है। इसलिए बैजूस आपको इसका अवसर देने का उपाय तलाश रही है।

रवींद्रन ने कहा, ‘यहां तक कि हमारे आलोचक भी जानते हैं कि मैंने इस कंपनी में अपना सबकुछ और उससे कहीं अधिक निवेश किया है। मुझे उम्मीद है कि आप बैजूस के साथ उस भावना के साथ जुड़े रहने का महत्त्व समझेंगे जिसके साथ आप पहली बार हमारे सफर में शामिल हुए थे। मैं वैश्विक शैक्षणिक परिदृश्य में बदलाव के लिए हमारी साझेदारी बरकरार रहने की उम्मीद करता हूं।’

बैजूस ने आज सुबह कंपनी की अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने के लिए अपनी असाधारण आम बैठक (ईजीएम) आयोजित की। सूत्रों के अनुसार शेयरधारकों ने कंपनी की अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने के प्रस्ताव पर कोई आपत्ति नहीं जताई। बैठक सुबह 10 बजे शुरू हुई और उसमें बैजूस थिंक ऐंड लर्न मैनेजमेंट सहित करीब 20 निवेशक प्रतिनिधि उपस्थित थे।

कंपनी के एक सूत्र ने कहा, ‘मीडिया खबरों के विपरीत कोई भी नाराज निवेशक अपनी चिंता जाहिर करने के लिए बैठक में व्यक्तिगत तौर पर शामिल नहीं हुआ और उन्होंने अपने प्रतिनिधि को भेजा।’

निवेशक पक्ष के एक सूत्र ने कहा कि सभी निवेशकों के अधिकृत प्रतिनिधि वहां मौजूद थे। उन्होंने कहा, ‘किसी ने भी बैठक का बहिष्कार नहीं किया।’

नतीजे में डाक मतपत्रों को भी शामिल किया जाएगा। औपचारिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद आधिकारिक तौर पर नतीजा जारी किया जाएगा जिसे 6 अप्रैल तक आने की उम्मीद है। चार निवेशकों- प्रोसस, जनरल अटलांटिक, सोफिना, और पीक एक्सवी (पूर्व में सिकोया)- ने बैजूस के 22 अरब डॉलर के अधिकतम मूल्यांकन के मुकाबले 99 फीसदी से कम एंटरप्राइज मूल्यांकन पर राइट्स इश्यू पर रोक लगाने की मांग की थी। उन्हें आशंका है कि राइट्स इश्यू से उनके निवेश का मूल्य खत्म हो जाएगा। सूत्रों के अनुसार, छह निवेशकों के पास कुल मिलाकर कंपनी में 32 फीसदी से अधिक हिस्सेदारी है।

राष्ट्रीय कंपनी विधिक पंचाट (एनसीएलटी) के बेंगलूरु पीठ ने गुरुवार को अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने के लिए बैजूस की इस असाधारण आम बैठक पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था।

Advertisement
First Published - March 29, 2024 | 10:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement