facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

लंबी चल सकती है Byju’s की लड़ाई, रवींद्रन नहीं छोड़ने वाले सीईओ का पद

Advertisement

रवींद्रन कंपनी को चलाए रखने के लिए व्यक्तिगत गारंटी पर ऋणदाताओं से रकम जुटा रहे हैं।'

Last Updated- February 25, 2024 | 11:32 PM IST
Byjus

बैजूस के मुख्य कार्य अधिकारी बैजू रवींद्रन और उनके परिवार के सदस्यों को बोर्ड से बाहर करने की मांग करने वाले बैजूस के निवेशकों के साथ कंपनी की लड़ाई लंबी खिंच सकती है। उद्योग के सूत्रों और कानूनी जानकारों का मानना है कि इससे कंपनी के संचालन और बाजार साख पर भी बुरा असर पड़ सकता है।

उद्योग के सूत्रों और रवींद्रन के नजदीकी लोगों ने कहा कि वह (रवींद्रन) मुख्य कार्य अधिकारी का पद नहीं छोड़ने वाले हैं और अपने परिवार के सदस्यों को भी बोर्ड में बरकरार रखने के लिए भी पूरी ताकत से भिड़ेंगे।

सूत्रों ने बताया कि रवींद्रन ने अपने कर्मचारियों से कहा कि उन्होंने अपना फर्ज निभाने के लिए सब कुछ किया है। साथ ही कर्मचारियों के वेतन भुगतान और कंपनी के संचालन के लिए पिछले दो वर्षों में व्यक्तिगत रूप से कंपनी में 1.1 अरब डॉलर का निवेश भी किया है। एक व्यक्ति ने कहा, ‘रवींद्रन कंपनी को चलाए रखने के लिए व्यक्तिगत गारंटी पर ऋणदाताओं से रकम जुटा रहे हैं।’

लॉ फर्म केएस लीगल ऐंड एसोसिएट्स में मैनेजिंग पार्टनर सोनम चंदवानी ने कहा, ‘बैजू रवींद्रन को कंपनी में अपनी गहरी प्रतिबद्धता और काफी निजी त्याग के लिए जाना जाता है। इसलिए, वह बिना लड़ाई लड़े अपना पद छोड़ दें ऐसा मुमकिन नहीं दिखता है।’

उन्होंने कहा, ‘इस प्रतिरोध से कानून विवाद लंबा चल सकता है जिससे स्थिति और अधिक खराब हो सकती है। इससे कंपनी के संचालन और प्रतिष्ठा पर भी प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका है।’

Advertisement
First Published - February 25, 2024 | 10:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement