facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Byju’s के संस्थापक रवींद्रन का बड़ा आरोप: लोन खरीदारों ने रची दिवालिया कार्यवाही की साजिश

Advertisement

बैजूस के संस्थापक ने दावा किया कि अवसरवादी ऋण खरीदारों ने दिवालिया कार्यवाही के जरिए कंपनी को जबरन हथियाने की साजिश रची।

Last Updated- July 29, 2025 | 9:33 PM IST
Byju's
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

भारत की संकटग्रस्त शिक्षा प्रौद्योगिकी कंपनी बैजूस के संस्थापक बैजूस रवींद्रन ने अवसरवादी ऋण खरीदारों पर दिवालिया कार्यवाही के जरिये ‘जबरन अधिग्रहण’ की साजिश रचने का आरोप लगाया और दावा किया कि उन्होंने उनके कभी 22 अरब डॉलर वाले स्टार्टअप पर नियंत्रण हासिल करने के लिए भारी छूट पर फंसे ऋण खरीदे।

बैजूस के रूप में परिचालन करने वाली थिंक ऐंड लर्न प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ दिवालिया कार्यवाही शुरू होने का एक साल पूरा होने पर लिंक्डइन पर लंबे बयान में रवींद्रन ने कहा कि कंपनी उस समय ब्याज का भुगतान कर रही थी, जब लेनदारों ने देरी से ऑडिट फाइलिंग से संबंधित ‘तकनीकी चूक’ के कारण दिवालिया कार्रवाई शुरू कर दी।

रवींद्रन ने कहा, ‘यह कोई सामान्य दिवालियापन नहीं था। यह एक ‘कॉर्पोरेट हमला’ था। अवसरवादी द्वितीयक ऋण खरीदारों का ऋणदाता के रूप में जबरन अधिग्रहण का प्रयास, जो एक कंपनी को नष्ट करके अपना पैसा दोगुना करने की कोशिश कर रहे हैं।’

उद्यमी ने कहा कि उन्होंने और उनके परिवार ने कंपनी को चालू रखने के लिए 80 करोड़ डॉलर से ज्यादा की निजी रकम लगाई। उन्होंने उन लोगों के ​खिलाफ 2.5 अरब डॉलर का हर्जाना मांगने की योजना का ऐलान किया, जिन्हें उन्होंने ऐसा ‘वित्तीय शिकारी’ बताया है जिन्होंने 85,000 कर्मचारियों और 25 करोड़ छात्रों वाली कंपनी का मूल्य नष्ट कर दिया। उन्होंने कहा, ‘बैजूस के साथ जो हुआ, वह ऐसे किसी भी व्यक्ति के साथ हो सकता है जो मूल्यवान चीज का निर्माण कर रहा है।’ उन्होंने कहा कि यह सिर्फ मेरा मामला नहीं है। यह उन 85,000 लोगों का मामला है जो कभी बैजूस में काम करते थे, उन 25 करोड़ छात्रों का है, जो हमारे साथ पढ़ते हैं।

Advertisement
First Published - July 29, 2025 | 9:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement