facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Byju’s के फाउंडर रवींद्रन की बढ़ सकती है मुश्किलें! ED ने लुकआउट सर्कुलर जारी करने का अनुरोध किया

Advertisement

लुक-आउट सर्कुलर के तहत इमिग्रेशन अधिकारियों को किसी व्यक्ति के देश छोड़ने से पहले या विदेश यात्रा की योजनाओं के बारे में जांच एजेंसी को बताना होता है।

Last Updated- February 22, 2024 | 9:33 AM IST
Byju Ravindran Jail Time

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन (BOI) से संकटग्रस्त एडटेक फर्म बायजू के फाउंडर और सीईओ बायजू रवींद्रन (Byju’s Founder and CEO) के खिलाफ एक संशोधित लुक-आउट सर्कुलर (LOC) जारी करने का अनुरोध किया है।

केंद्रीय एजेंसी ने इस महीने की शुरुआत में बीओआई से संपर्क किया और यह सुनिश्चित करने की मांग की कि रवींद्रन देश के भीतर ही रहें।

ED के कोच्चि कार्यालय के अनुरोध के बाद, डेढ़ साल पहले रवींद्रन के खिलाफ ‘सूचना पर’ एलओसी जारी की गई थी। हालांकि, बाद में जांच एजेंसी के बेंगलुरु कार्यालय में ट्रांसफर कर दी गई।

लुक-आउट सर्कुलर के तहत इमिग्रेशन अधिकारियों को किसी व्यक्ति के देश छोड़ने से पहले या विदेश यात्रा की योजनाओं के बारे में जांच एजेंसी को बताना होता है।

इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, ईडी का बेंगलुरु कार्यालय, जो वर्तमान में विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) के कथित उल्लंघन की जांच कर रहा है, ने हाल ही में रवींद्रन को देश छोड़ने से रोकने के लिए एक नई एलओसी जारी करने का अनुरोध किया है।

रवीन्द्रन कथित तौर पर पिछले तीन वर्षों से दिल्ली और दुबई के बीच यात्रा कर रहे हैं। इस हफ्ते की शुरुआत में उन्हें बेंगलुरु और दिल्ली का दौरा करते हुए देखा गया था। रवीन्द्रन ने इकोनॉमिक टाइम्स को बताया कि वह फिलहाल दुबई में हैं और कल सिंगापुर जाने की योजना बना रहे हैं।

Advertisement
First Published - February 22, 2024 | 9:33 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement