facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

BYJU’S के संस्थापकों की कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 40 फीसदी करने की योजना

Advertisement
Last Updated- January 04, 2023 | 7:54 PM IST
कंपनी मंत्रालय का निर्देश, Byju’s मामले की जांच में तेजी लाएं, Company Ministry's instructions to speed up investigation into Byju's case
Shutterstock

एडटेक कंपनी बायजू (BYJU’S) के संस्थापकों…बायजू रवींद्रन और दिव्या गोकुलनाथ की योजना कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 40 फीसदी करने की है। संस्थापकों ने इस बारे में निवेशकों से बातचीत शुरू कर दी है। मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अभी संस्थापकों की कंपनी में संयुक्त रूप से हिस्सेदारी 25 फीसदी है। एक सूत्र ने कहा, ‘बायजू के संस्थापक कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 40 फीसदी करना चाहते हैं। इसके लिए कर्ज जुटाने को निवेशकों से बातचीत चल रही है।’

बायजू के संस्थापकों ने मई, 2022 में कंपनी में अपनी हिस्सेदारी 23 से बढ़ाकर 25 फीसदी की थी। बायजू रवींद्रन की अगुवाई में 80 करोड़ डॉलर के वित्तपोषण दौर के जरिये यह हिस्सेदारी बढ़ाई गई थी।

यह भी पढ़ें: Air India ने महिला पर पेशाब करने वाले यात्री को एक महीने के लिए किया बै

शिक्षा प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कंपनी का दावा है कि वह मार्च तक मुनाफे की स्थिति में पहुंच जाएगी। बायजू को 2020-21 में 4,588 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। 2019-20 में कंपनी का घाटा 232 करोड़ रुपये था। वित्त वर्ष 2019-20 में कंपनी का राजस्व 2,511 करोड़ रुपये था, जो 2020-21 में घटकर 2,428 करोड़ रुपये रह गया।

Advertisement
First Published - January 4, 2023 | 7:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement