facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Byju’s ने नए एंप्लॉयीज की ज्वाइनिंग लटकाई, ये बताई वजह

Advertisement

बायजू ने नए कर्मचारियों को 6 महीने से पहले तक ज्वाइन करने से रोक दिया है।

Last Updated- June 29, 2023 | 2:18 PM IST
Court rejects NCLAT order stopping bankruptcy proceedings against Byju's न्यायालय ने Byju's के खिलाफ दिवाला कार्यवाही रोकने वाले NCLAT के आदेश को किया खारिज

एडुटेक कंपनी बायजू (Byju’s)पर अभी संकट के बादल मंडरा रहे हैं। अब इसकी चपेट में कंपनी के नए एंप्लॉयीज भी आ गए हैं।

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बायजू ने नए कर्मचारियों को 6 महीने से पहले तक ज्वाइन करने से रोक दिया है। एक फ्रेशर इंजीनियर को, सालान पैकेज 22 लाख रुपये, जून में ज्वाइन करना था, उसे पहले अगस्त तक रोका और अब जनवरी 2024 तक रोक दिया है।

ऐसा होने से ये नई ज्वाइनिंग पर सवाल खड़े हो गए है कि क्या वे कंपनी के साथ जुड़ भी पाएंगे या नहीं।

रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने कई कर्मचारियों को उनकी ज्वाइनिंग को लेकर मेल पर सूचना दी है।

ये भी पढ़ें: भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम की समस्याओं को बताती Byju’s में चल रही उथल-पुथल

कंपनी ने क्या दिया बयान?

Byju’s ने हायरिंग के बाद ज्वाइनिंग से रोके जाने पर कहा कि ज्वाइनिंग डेट में बदलाव कंपनी के चरणबद्ध हायरिंग की स्ट्रैटेजी का हिस्सा है।
साथ ही ऐसा सिर्फ इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट में ही किया जा रहा है। इसका मतलब है कि बाकी विभाग में नए एंप्लॉयीज की हायरिंग को नहीं रोका जा रहा है और न ही आगे खिसकाया जा रहा है। कंपनी ने कहा कि इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के नए एंप्लॉयीज की ज्वाइनिंग आगे खिसकाने का मतलब स्थगित करना नहीं बल्कि योजनाबद्ध तरीका है ।

बायजू के प्रवक्ता का कहना है जिस कर्मचारी की जैसे जरूरत पड़ रही है, उसे वैसे ही अपॉइंट किया जा रहा है।

बायजू पर क्या है संकट?

पीएफ बकाए को लेकर ईपीएफओ (EPFO) ने इस हफ्ते की शुरुआत में बायजूज की जांच शुरू की थी। हालांकि कंपनी ने कहा था कि उसने 97 फीसदी बकाया को क्लियर कर दिया है। कुछ दिन पहले इस बात का खुलासा हुआ था कि कंपनी ने अक्टूबर से लेकर अब तक एंप्लॉयीज के पीएफ खाते में अपना कांट्रिब्यूशन नहीं जमा किया है। इस मामले के सामने आते ही कंपनी ने अपना कांट्रिब्यूशन जमा किया।

इसके अलावा, कंपनी के ऑडिटर डेलॉयट ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया। कंपनी ने कहा कि कंपनी बार-बार कहने पर भी अपने वित्तीय आंकड़े नहीं दे रही है जिसके चलते वह कंपनी छोड़ रही है। इसके अलावा पिछले हफ्ते सिकोईया कैपिटल इंडिया के जीवी रविशंकर, चान जुकरबर्ग के विवियन वू और प्रोसुस के रसेल ड्रेजेनस्टॉक ने भी कंपनी का साथ छोड़ दिया था। इस प्रकार से बोर्ड के 6 में से 3 लोग कंपनी को छोड़कर जा चुके हैं। अब इसमें सिर्फ बायजू रवींद्रन, रिजू रवींद्रन और दिव्या गोकुलनाथ हैं।

ये भी पढ़ें: Byju’s के कर्मचारियों को मिलेगा बकाया PF, कंपनी ने EPFO में जमा किए 123 करोड़ रुपये

Advertisement
First Published - June 29, 2023 | 2:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement