facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अर्श से फर्श पर पहुंचा Byju’s, वैल्यूएशन में 90 फीसदी गिरावट के साथ फंड जुटाने की कोशिश में

Advertisement

संकटग्रस्त भारतीय एजुकेशन कंपनी, Byju’s, अगले महीने नए शेयर जारी करके मौजूदा निवेशकों से 100 मिलियन डॉलर से ज्यादा जुटाना चाहती है

Last Updated- January 23, 2024 | 4:08 PM IST
Byjus

कभी दुनिया के सबसे वैल्यूएबल स्टार्टअप्स में गिना जाने वाला Byju’s अपनी पैसे की किल्लत को कम करने के लिए अपने पिछले राउंड से 90% से ज्यादा के डिस्काउंट पर फंड जुटाने की कोशिश कर रहा है।

संकटग्रस्त भारतीय एजुकेशन कंपनी, Byju’s, अगले महीने नए शेयर जारी करके मौजूदा निवेशकों से 100 मिलियन डॉलर से ज्यादा जुटाना चाहती है। प्रस्तावित शेयर बिक्री से कंपनी का मूल्य $2 बिलियन से कम हो जाएगा, जो 2022 के अंत में उनके $22 बिलियन के पिछले मूल्यांकन से बहुत कम है।

सूत्रों के मुताबिक, संस्थापक, बायजू रवीन्द्रन, कंपनी में अपना हिस्सा बनाए रखने के लिए शेयर बेचेंगे। अगले महीने बिक्री से मिलने वाले पैसे से बिलों का भुगतान करने और बिजनेस को और ज्यादा स्थिर बनाने में मदद मिलेगी।

रवीन्द्रन कंपनी को बचाने और उसकी वित्तीय परेशानियों को कम करने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं। कंपनी अपने अमेरिका बेस्ड किड्स डिजिटल रीडिंग प्लेटफॉर्म को लगभग 400 मिलियन डॉलर में बेच रही है और 1.2 बिलियन डॉलर के ऋण पर ब्याज भुगतान में चूक के कारण लेनदारों के साथ कानूनी विवाद में भी है।

सूत्रों के बताया, शेयर बेचने के बाद, कंपनी की योजना अपने मुख्य व्यवसाय को बेहतर बनाने और शिक्षा के नए चलन में गहराई से उतरने पर ध्यान केंद्रित करने की है: इसके अलावा वे पर्सनलाइज लर्निंग के लिए जेनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग करना चाहते हैं।

चैन जुकरबर्ग इनिशिएटिव और अन्य द्वारा समर्थित बायजू ने दुनिया भर में कंपनियों को खरीदने के लिए बहुत सारा पैसा जुटाया। लेकिन जब वैश्विक टेक फंडिंग कम हो गई, तो उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। अब आगामी शेयर बिक्री में कई शेयरधारकों के शामिल होने की उम्मीद है। (ब्लूमबर्ग के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - January 23, 2024 | 4:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement