facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Byju’s के निवेशकों ने 53.3 करोड़ डॉलर की हेराफेरी का आरोप लगाया

Advertisement

Byju's का संचालन करने वाली कंपनी ‘थिंक एंड लर्न’ (टीएंडएल) की तरफ से लाया गया राइट्स इश्यू बुधवार को बंद होने वाला है।

Last Updated- February 27, 2024 | 9:39 PM IST
Byjus

शिक्षा-प्रौद्योगिकी मंच बायजू के निवेशकों ने कंपनी पर अमेरिका में एक अस्पष्ट हेज फंड में 53.3 करोड़ डॉलर की हेराफेरी करने के साथ ही 20 करोड़ डॉलर के राइट्स इश्यू पर रोक लगाने की मंगलवार को अपील की। राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) ने निवेशकों की इस याचिका पर बायजू को तीन दिन के भीतर लिखित जवाब देने को कहा और अपना आदेश सुरक्षित रख लिया।

बायजू का संचालन करने वाली कंपनी ‘थिंक एंड लर्न’ (टीएंडएल) की तरफ से लाया गया राइट्स इश्यू बुधवार को बंद होने वाला है। राइट्स इश्यू को आगे बढ़ाने को लेकर दोनों ही पक्षों ने अपनी दलीलें पेश कीं। हालांकि, बायजू ने एनसीएलटी की बेंगलुरु पीठ में अपने चार शेयरधारकों द्वारा लगाए गए आरोपों पर कोई टिप्पणी नहीं की। लेकिन उसके करीबी सूत्रों ने कहा कि एनसीएलटी द्वारा रोक न लगाए जाने पर राइट्स इश्यू पूर्व-निर्धारित कार्यक्रम के तहत बुधवार को बंद हो जाएगा।

कंपनी के कुछ निवेशकों ने मौजूदा प्रबंधन को कुप्रबंधन और कदाचार के जरिये उद्यम मूल्यांकन में भारी गिरावट के लिए जिम्मेदार बताया है। इन निवेशकों ने दलील दी कि राइट्स इश्यू केवल तभी लाया जा सकता है जब कंपनी की अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाई जाए और मौजूदा शेयरधारक आवेदन कर नए शेयर प्राप्त करें।

कंपनी के कुछ शेयरधारकों ने 23 फरवरी को एक असाधारण आम बैठक (ईजीएम) बुलाई थी जिसमें बायजू के सह-संस्थापक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी बायजू रवींद्रन और उनके परिवार को निदेशक मंडल से हटाने का प्रस्ताव पारित किया गया था। हालांकि, रवींद्रन ने इस बैठक को अमान्य बताते हुए कहा था कि ईजीएम का निर्धारित कोटा नहीं पूरा किया गया था।

Advertisement
First Published - February 27, 2024 | 9:39 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement