facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

EGM में Byju’s के निवेशक बोले… रवींद्रन हटें; कंपनी ने फाउंडर के खिलाफ वोटिंग को बताया अमान्य

Advertisement

60 फीसदी से अधिक मतदान का अधिकार रखने वालों ने प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया। Byju's के संस्थापकों के पास 23 से 25 फीसदी मताधिकार है।

Last Updated- February 23, 2024 | 10:46 PM IST
Byju Ravindran Jail Time

एडटेक फर्म बैजूस की निवेशक प्रोसस ने आज कहा कि कंपनी के निवेशकों ने बैजूस की असाधारण आम बैठक (ईजीएम) में कंपनी के संस्थापक बैजू रवींद्रन को मुख्य कार्याधिकारी पद से हटाने सहित सभी प्रस्तावों को पारित कर दिया। कंपनी के प्रमुख निवेशकों ने यह ईजीएम बुलाई थी। उन्होंने कंपनी के निदेशक मंडल को बदलने और बैजू रवींद्रन की पत्नी और कंपनी की सह-संस्थापक दिव्या गोकुलनाथ तथा उनके भाई ऋजु रवींद्रन को बोर्ड से हटाने के प्रस्ताव को भी पारित कर दिया। रवींद्रन और उनका परिवार इस बैठक में शामिल नहीं हुआ।

हालांकि बैजूस ने कहा कि पारित प्रस्ताव अमान्य और बेमानी हैं। इसमें कहा गया है कि जिन प्रस्तावों को लागू नहीं किया जा सकता उसका पारित होना कानून के नियमों को चुनौती देना है।

प्रोसस ने कहा, ‘आज हुई असाधारण आम बैठक में शेयरधारकों ने सर्वसम्मति से सभी प्रस्तावों को पारित करने के लिए मतदान किया। इन प्रस्तावों में बैजूस में कारोबार संचालन में खामियां, वित्तीय कुप्रंधन तथा अनुपालन के मुद्दे शामिल थे। निदेशक मंडल के पुनर्गठन के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई, इसलिए अब इस पर संस्थापक की थिंक ऐंड लर्न (बैजूस की प्रवर्तक कंपनी) का नियंत्रण नहीं होगा और कंपनी के नेतृत्व में भी बदलाव होगा।’

प्रोसस ने कहा, ‘शेयरधारकों और प्रमुख निवेशक के तौर पर हम ईजीएम बैठक और इसके निर्णय की वैधता को लेकर अपनी स्थिति के प्रति आश्वस्त हैं। अब इसे हम कर्नाटक उच्च न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करेंगे।’

निवेशकों से जुड़े सूत्रों के अनुसार 60 फीसदी से अधिक मतदान का अधिकार रखने वालों ने प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया। बैजूस के संस्थापकों के पास 23 से 25 फीसदी मताधिकार है।

रवींद्रन को हटाने और बोर्ड में बदलाव के लिए निवेशकों द्वारा बुलाई गई ईजीएम में काफी नाटकीय घटनाक्रम देखे गए। मामले के जानकार व्यक्ति के अनुसार दिन की शुरुआत में बैठक को बाधित करने के लिए फिशिंग हमले किए गए। उपस्थित लोगों को अज्ञात स्रोत से संदेश मिला कि बैठक रद्द कर दी गई है।

ईजीएम निर्धारित समय पर सुबह 9 बजे शुरू हुई। बैजू से सहानुभूति रखने वाले कई अनधिकृत व्यक्तियों ने बिना प्रक्रिया के बैठक में शामिल होने के लिए घुसपैठ की कोशिश की। बैठक को बाधित करने के लिए वह पीछे से सीटी बजा रहे थे और शोर मचा रहे थे।

एक व्यक्ति के अनुसार कुछ उपयोगकर्ताओं ने कहा, ‘हमें हमारे सीईओ बैजू सर की जरूरत है। ’ उन्होंने कहा कि कई अनजान शख्स भी नतालिया क्रूज, केविन पीटरसन और सर माइकल नाइट जैसे फर्जी नामों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस में शामिल होने का प्रयास किया।

बैजूस ने कहा कि किसी भी सूरत में ये प्रस्ताव केवल बोर्ड से बैठक में पारित सिफारिशों पर विचार करने का अनुरोध करते हैं। उनका कंपनी या उसकी निर्णय लेने की प्रक्रियाओं पर कोई बाध्यकारी प्रभाव नहीं है।

कंपनी ने कहा, ‘इन प्रस्तावों में बैजूस अथवा उसके निदेशकों पर किसी तरह का दायित्व थोपने के लिए अधिकार नहीं है।’बैजूस ने कहा कि कर्नाटक उच्च न्यायालय ने उसे अंतरिम राहत दी थी और साफ तौर पर कहा था कि बैठक के दौरान लिया गया कोई भी निर्णय अगली सुनवाई तक लागू नहीं होगा।

Advertisement
First Published - February 23, 2024 | 10:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement