facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Byju’s layoffs: 500 कर्मी निकाले गए, HR विभाग ने फोन कॉल पर दी जानकारी

Advertisement

Byju's layoffs: छंटनी के नए राउंड से मुख्य तौर पर कंपनी में बिक्री, विपणन और ​शिक्षण से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालने वाले लोग प्रभावित होंगे।

Last Updated- April 02, 2024 | 10:14 PM IST
Byjus

Byju’s layoffs: नकदी किल्लत से जूझ रही बैजूस लगभग 500 कर्मचारियों की छंटनी कर दी, जो उसके कुल कर्मचारी आधार का करीब 3 प्रतिशत है। जानकारों के अनुसार कंपनी ने व्यावसायिक पुनर्गठन पहल के तहत यह कदम उठाया है, क्योंकि उसे गंभीर नकदी ​किल्लत, निवेशकों और ऋणदाताओं से टकराव का सामना करना पड़ रहा है। छंटनी के नए राउंड से मुख्य तौर पर कंपनी में बिक्री, विपणन और ​शिक्षण से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालने वाले लोग प्रभावित होंगे। कंपनी के कुल कर्मचारियों की संख्या लगभग 15,000 है।

छंटनी का नया दौर कंपनी द्वारा लगभग 4,500 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने के लिए पिछले साल शुरू की गई पुनर्गठन प्रक्रिया का हिस्सा है। इन योजनाओं को अर्जुन मोहन द्वारा अंतिम रूप दिया गया है जिन्हें पिछले साल मृणाल मोहित की जगह भारतीय व्यवसाय के मुख्य कार्या​धिकारी (सीईओ) के रूप में पदोन्नत किया गया था। पिछले साल अक्टूबर से नवंबर के बीच करीब 3,000 लोगों को बाहर का रास्ता दिखाया गया।

हालांकि छंटनी के नए राउंड में कंपनी के एचआर विभाग के अ​धिकारियों ने फोन कॉल और उसके बाद एक ईमेल संदेश के जरिये स्टाफ को निकाल दिया है। इस घटनाक्रम से अवगत लोगों का कहना है कि कंपनी ने उन्हें तुरंत बाहर निकलने की प्रक्रिया शुरू की और उन्हें सूचित किया कि उनका आज अंतिम कार्य दिवस था।

एक व्य​क्ति ने कहा, ‘कर्मचारियों के पास एचआर विभाग के अ​धिकारी से कॉल आया और उन्हें बताया गया कि आज उनका लास्ट वर्किंग डे है और उसके बाद इस बारे में एक ईमेल भी आया। कर्मचारी इस बात से दुखी हैं कि एचआर अ​धिकारियों ने उनके साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया।’

सूत्रों के अनुसार, फोन कॉल पर छंटनी शुरू करने के अलावा, बैजूस ने कर्मचारियों को परफॉरमेंस इम्प्रूवमेंट प्लान (पीआईपी) या उन्हें नोटिस पीरियड दिए बगैर निकालना शुरू किया है।

जब कर्मचारियों ने इस छंटनी का कारण पूछा तो एचआर अ​धिकारियों ने इसके लिए कंपनी की कमजोर वित्तीय ​स्थिति को जिम्मेदार बताया। एक व्य​क्ति ने कहा, ‘कर्मचारियों में तनाव है। बैजूस ने लगातार दूसरे महीने अपने कर्मचारियों का वेतन रोकने का फैसला किया है। कंपनी को पिछले कुछ समय से कर्मचारियों द्वारा नौकरी छोड़कर चले जाने की समस्या से जूझना पड़ रहा था, लेकिन रोजगार बाजार चुनौतीपूर्ण है जिस वजह से उनके लिए नई नौकरी तलाशना मु​श्किल हो रहा है।’

कंपनी ने छंटनी की पु​ष्टि कर दी है, लेकिन इस बारे में किसी आंकड़े का खुलासा नहीं किया है।

बैजूस के एक अ​धिकारी ने कहा, ‘हम परिचालन ढांचा आसान बनाने, लागत आधार घटाने और बेहतद नकदी प्रवाह प्रबंधन के लिए अक्टूबर 2023 में घो​षित व्यावसायिक पुनर्गठन पहल के आ​खिरी चरणों में हैं। जैसा कि आप जानते हैं कि हम चार विदेशी निवेशकों के साथ मौजूदा कानूनी लड़ाई की वजह से कंपनी में विपरीत हालात से जूझ रहे हैं, जिसमें हरेक कर्मचारी और तंत्र को मौजूदा ​स्थिति को देखते हुए तनाव के दौर से गुजरना पड़ रहा है।’

वर्ष 2022 में एक समय बैजूस के कर्मचारियों की संख्या बढ़कर करीब 50,000 पर पहुंच गई थी, जिसमें एडटेक फर्म की वि​भिन्न सहायक इकाइयों के कर्मी भी शामिल थे।

Advertisement
First Published - April 2, 2024 | 10:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement