facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Byju’s के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट ने दिया इस्तीफा, अमेरिकी फर्म Impending के बनेंगे CEO

Advertisement

Byju's पिछले कुछ महीनों से वित्तीय संकट का सामना कर रही है। इस दौरान कई प्रमुख अधिकारी कंपनी से अलग हो चुके हैं

Last Updated- August 21, 2023 | 10:10 PM IST
BYJU'S senior exec exits, to lead US firm Impending Inc

हेड्स अप, क्लियर और क्लासिक्स जैसे ऐप बनाने वाली कंपनी इम्पेंडिंग इंक ने बैजूस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (अंतरराष्ट्रीय कारोबार) चेरियन थॉमस को अपना मुख्य कार्याधिकारी नियुक्त किया है।

इम्पेंडिंग इंक के मुख्य कार्याधिकारी के रूप में थॉमस वैश्विक प्रतिभा को मजबूत और विकसित करते हुए उत्पाद पोर्टफोलियो के निर्माण और विस्तार पर ध्यान देंगे। वह अपनी नई भूमिका में व्यवसायों के निर्माण के संबंध में अपने अनुभवों, रणनीतिक क्षमताओं और परिचालन प्रभावशीलता की विविध पृष्ठभूमि का लाभ लेने की ओर देख रहे हैं। चेरियन ने कहा, ‘अगर मुझे फिर से शुरुआत करनी हो तो मैं इसके लिए सब कुछ करूंगा।’

Also read: Byjus Layoff: अमेरिकी निवेशक के साथ कानूनी विवाद के बीच बैजूस ने फिर की छंटनी, अब 1000 कर्मचारियों को निकाला

थॉमस ने एडटेक कंपनी बैजूस के अमेरिका में परिचालन की शुरुआत करने में महती भूमिका निभाई थी। वह बैजूस की शैक्षिक गेमिंग कंपनी ओस्मो के मुख्य कार्याधिकारी के रूप में उसके कारोबार का नेतृत्व करते थे। इसका राजस्व वित्त वर्ष 2021 में 10 करोड़ डॉलर से अधिक था। वह साल 2017 में बैजूस के पहले अंतरराष्ट्रीय कर्मचारी थे और उन्हें ओस्मो जैसी कंपनियां खरीदने के लिए अंतरराष्ट्रीय संगठन के निर्माण का श्रेय दिया गया था।

इससे पहले, उन्होंने साल 2016 में वीसी के निवेश वाली स्टार्टअप कंपनी कुकुंबरटाउन की सह-स्थापना की थी और इसे जापानी समूह कुकपैड को बेच दिया था। वह गेमिंग प्रमुख ज़िंगा के शुरुआती कर्मचारियों में से भी एक थे।

Advertisement
First Published - August 21, 2023 | 6:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement