facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Byju’s: बैजूस के शेयरधारकों ने राइट्स इश्यू को मंजूरी दी, नकदी संकट से निपटने में मिलेगी मदद

Advertisement

Byju's Rights Issue: ईजीएम प्रस्तावों को मंजूरी से नए शेयर जारी करने और नकदी संकट से निपटने के लिए राइट्स इश्यू लाने का रास्ता साफ हो गया है।

Last Updated- April 15, 2024 | 10:03 PM IST
Byjus

एडटेक फर्म बैजूस ने कहा है कि 29 मार्च 2024 को पोस्टल बैलट और आयोजित असाधारण आम बैठक (ईजीएम) में राइट्स इश्यू के प्रस्ताव को कुल वोटों के 55 प्रतिशत के बहुमत से मंजूरी दी गई है। मतदान प्रक्रिया में ईजीएम और पोस्टल बैलट दोनों शामिल थे और यह 6 अप्रैल को संपन्न हुई, जिसकी एक स्वतंत्र थर्ड पार्टी द्वारा पूरी तरह से जांच की गई।

ईजीएम प्रस्तावों को मंजूरी से नए शेयर जारी करने और नकदी संकट से निपटने के लिए राइट्स इश्यू लाने का रास्ता साफ हो गया है। अब बैजूस की पैतृक कंपनी थिंक ऐंड लर्न प्राइवेट लिमिटेड राइट्स इश्यू ला सकेगी। कंपनी को कर्मचारियों के वेतन भुगतान के लिए नकदी की किल्लत, नियामकीय बकाया और वेंडरों को भुगतान जैसी समस्या से जूझना पड़ रहा है।

कंपनी ने कहा है कि भुगतान में विलंब हमारे चार विदेशी शेयरधारकों की वजह से हुआ है जिन्होंने रचनात्मक संवाद के बजाय मनमर्जी वाली मुकदमेबाजी का रास्ता चुना। एक स्वतंत्र जांचकर्ता ने पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करते हुए लागू कानूनों के साथ सख्ती से प्रक्रिया का आकलन किया।

Advertisement
First Published - April 15, 2024 | 10:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement