facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

नहीं थम रही Byju’s की मुश्किलें, अब ऑडिटर BDO Global ने दिया इस्तीफा; बताई ये वजह…

Advertisement

बायजू ने बीडीओ के इस्तीफे की एक फॉरेंसिक ऑडिट की भी मांग की है, जिसे सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त दिवाला पेशेवर द्वारा किया जाना चाहिए।

Last Updated- September 07, 2024 | 1:27 PM IST
Byjus

एडटेक सेक्टर की दिग्गज भारतीय कंपनी बायजू (Byju’s) के ऑडिटर बीडीओ ग्लोबल (BDO Global) ने कंपनी के खिलाफ दिवालिया कार्यवाही (insolvency proceedings) शुरू होने के बाद मांगे गए डॉक्यूमेंट न मिलने पर इस्तीफा दे दिया है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया कि यह जानकारी बायजू ने शनिवार को दी।

बायजू ने डॉक्यूमेंट उपलब्ध कराने में अपनी असमर्थता का बचाव करते हुए एक बयान में कहा कि ये डॉक्यूमेंट कंपनी के बोर्ड से मांगे गए थे, जिसे दिवालिया प्रक्रिया के कारण निलंबित कर दिया गया था।

एडटेक फर्म ने कहा कि डॉक्यूमेंट की मांग करने वाले बीडीओ के ईमेल में निलंबित बोर्ड को संबोधित किया गया था, न कि उस समय कंपनी पर नियंत्रण रखने वाले दिवाला पेशेवर को।

बायजू ने बीडीओ के इस्तीफे की एक फॉरेंसिक ऑडिट की भी मांग की है, जिसे सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त दिवाला पेशेवर द्वारा किया जाना चाहिए।

Also read: Tata Sons के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन का 20% बढ़कर 135.3 करोड़ रुपये हुआ वेतन, मुनाफे से खूब मिला कमीशन 

जनरल अटलांटिक द्वारा समर्थित बायजू का मूल्यांकन (valued) 2022 में 22 अरब डॉलर आंका गया था, लेकिन कई नियामक मुद्दों के कारण एडटेक कंपनी संकटों से जूझ रही है। हाल ही में अमेरिकी बैंकों के साथ विवाद के कारण कंपनी की हालात और खराब हो गई, जो 1 अरब डॉलर का बकाया मांग रहे हैं। इस विवाद के कारण कंपनी के दिवालिया होने की प्रक्रिया शुरू हो गई, जिससे इसकी संपत्ति फ्रीज कर दी गई।

Advertisement
First Published - September 7, 2024 | 12:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement