facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Byju’s Vs Lenders: बैजूस की कानूनी लड़ाई से अन्य निवेशक भी चिंतित

Advertisement

इस मामले से अवगत एक सूत्र ने कहा कि वे अत्यंत चिंतित हैं। वे उस राशि का एक हिस्सा आवंटित कर चुके हैं और शायद आगे कोई भुगतान न हो।

Last Updated- June 11, 2023 | 10:47 PM IST
Court rejects NCLAT order stopping bankruptcy proceedings against Byju's न्यायालय ने Byju's के खिलाफ दिवाला कार्यवाही रोकने वाले NCLAT के आदेश को किया खारिज

बैजूस (Byju’s) के 1.2 अरब डॉलर के टर्म लोन बी (TLB) और साथ ही ऋण पर कंपनी द्वारा चार करोड़ डॉलर के ब्याज भुगतान की चूक करने पर अमेरिका में एडटेक फर्म और ऋणदाताओं के बीच कानूनी लड़ाई ने अन्य निवेशक डेविडसन केम्पनर कैपिटल मैनेजमेंट को अत्यंत चिंतित कर दिया है। इस मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने यह जानकारी दी है।

उन्होंने कहा कि बैजूस ने अमेरिका की निवेश फर्म से 2,000 करोड़ रुपये (25 करोड़ डॉलर) का दौर समाप्त कर दिया है और वह कंपनी में उस पूंजी के विभिन्न किस्त प्रवाह को रोकने या धीमा करने पर विचार कर सकती है। सूत्रों ने कहा कि वह भविष्य में कोई नई रकम नहीं देने या ऐसे किसी दौर में भाग नहीं लेने का भी फैसला कर सकती है।

इस मामले से अवगत एक सूत्र ने कहा कि वे अत्यंत चिंतित हैं। वे उस राशि का एक हिस्सा आवंटित कर चुके हैं और शायद आगे कोई भुगतान न हो।

सूत्रों के अनुसार पूंजी का वितरण अब भी डेविड केम्पनर के नियंत्रण में है। अगर कुछ चूक होती है, तो ऋणदाता आवंटन (और राशि का) नहीं करने का विकल्प चुन सकती है।

केम्पनर ने शुक्रवार को भेजे गए सवाल पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

बैजूस ने अमेरिकी निवेश प्रबंधन फर्म रेडवुड के खिलाफ मुकदमा दायर किया है और 1.2 अरब डॉलर के टर्म लोन बी (टीएलबी) भुगतान वसूली में तेजी लाने के ऋणदाताओं के प्रयासों को चुनौती दी। बैजूस इस ऋण पर करीब चार करोड़ डॉलर का ब्याज चुकाने में भी विफल रही है। इस तरह वह अमेरिका के ऋण पर चूक करने वाली एकमात्र भारतीय स्टार्टअप बन गई है।

Advertisement
First Published - June 11, 2023 | 10:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement