facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Byju’s अगले साल तक लाएगी Aakash का IPO, तैयारी में जुटी एडटेक

Advertisement
Last Updated- June 05, 2023 | 2:30 PM IST
कंपनी मंत्रालय का निर्देश, Byju’s मामले की जांच में तेजी लाएं, Company Ministry's instructions to speed up investigation into Byju's case
Shutterstock

शिक्षा प्रौद्योगिकी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी बायजू (Byju’s) अगले साल के मध्य तक आकाश एजुकेशन सर्विसेज लिमिटेड का प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) लाने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी। आकाश एजुकेशन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराती है।

Byju’s ने एक बयान में कहा कि आकाश एजुकेशन सर्विसेज लिमिटेड (AESL) की आय वित्त वर्ष 2023-24 में 4,000 करोड़ रुपये तक पहुंचने की उम्मीद है। इस दौरान परिचालन लाभ 900 करोड़ रुपये रह सकता है।

कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘बायजू अपनी सहायक इकाई आकाश एजुकेशन सर्विसेज लिमिटेड (AESL) का IPO अगले साल के मध्य में पेश करेगी।’ बाजयू के बोर्ड ने IPO के लिए अपनी आधिकारिक मंजूरी दे दी है।

बायजू ने अप्रैल 2021 में लगभग 95 करोड़ अमेरिकी डॉलर या लगभग 7,100 करोड़ रुपये में AESL का अधिग्रहण किया था। अधिग्रहण के बाद आकाश की आय पिछले दो वर्षों में तीन गुना बढ़ी है।

Advertisement
First Published - June 5, 2023 | 2:30 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement