facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Campa Cola’s comeback: मुकेश अंबानी की कोल्ड ड्रिंक कैम्पा कोला ने कोका-कोला और पेप्सी की उड़ाई नींद

Advertisement

Campa Cola's comeback: मुकेश अंबानी की कैम्पा कोला ने सस्ती कीमतों से कोका-कोला और पेप्सी को दी कड़ी टक्कर

Last Updated- October 19, 2024 | 7:31 PM IST
File Photo: Campa Cola

रिलायंस इंडस्ट्रीज की एफएमसीजी कंपनी, रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (RCPL), भारतीय मार्केट में कैम्पा कोला को दोबारा लॉन्च किया है। यह ड्रिंक अब कोका-कोला और पेप्सी जैसी बड़ी कंपनियों को टक्कर दे रही है।

रिपोर्ट के मुताबिक, मुकेश अंबानी की कंपनी ने सस्ती कीमत और खुदरा विक्रेताओं को ज्यादा मुनाफा देने की रणनीति अपनाई है। साथ ही, रिलायंस अपने मजबूत नेटवर्क का इस्तेमाल कर मार्केट में बड़ा बदलाव लाने की कोशिश कर रही है।

कैम्पा कोला की प्राइसिंग स्ट्रैटेजी ने पूरे इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है, जिससे टाटा जैसी कंपनियों को भी अपनी रणनीति पर दोबारा विचार करना पड़ रहा है। कैम्पा कोला अपने 10 रुपये के पैक पर रिटेलर्स को अधिक मार्जिन दे रही है, जिससे प्रतिस्पर्धी कंपनियों को भी अपने प्राइसिंग मॉडल में बदलाव करने की जरूरत महसूस हो रही है।

रिलायंस की यह रणनीति सिर्फ कम कीमतों तक सीमित नहीं है, बल्कि लोकल रिटेलर्स के साथ तालमेल पर आधारित है। कंपनी छोटे रिटेल आउटलेट्स और किराना स्टोर्स को ज्यादा मुनाफा दे रही है, जिससे उसे रिटेल सेक्टर में बेहतर शेल्फ स्पेस मिल रहा है। इस कदम से रिलायंस अपने हितों को रिटेलर्स के साथ जोड़कर देशभर में अपनी पहुंच बढ़ा रही है।

सफल रणनीति

रिलायंस की रणनीति सिर्फ प्राइसिंग तक सीमित नहीं है। कंपनी पुरानी यादों पर भी दांव लगा रही है। कैम्पा कोला, जो 1970 और 80 के दशक में भारतीय घरों में लोकप्रिय था, अब इसे कोका-कोला और पेप्सिको जैसी अमेरिकी कंपनियों के सामने एक घरेलू विकल्प के रूप में पेश किया जा रहा है। रिलायंस ने पिछले साल इस ब्रांड को प्योर ड्रिंक्स ग्रुप से 22 करोड़ रुपये में खरीदा था और अब इसे एक राष्ट्रीय चुनौती के रूप में मार्केट कर रही है।

इस भावनात्मक अपील के साथ रिलायंस का बड़ा रिटेल नेटवर्क—रिलायंस फ्रेश, रिलायंस स्मार्ट और जियोमार्ट—कैम्पा कोला को बढ़ने का मजबूत प्लेटफार्म दे रहा है। रिलायंस के रिटेल नेटवर्क की पहुंच, आक्रामक मार्केटिंग और सस्ती प्राइसिंग ने कैम्पा कोला को तेजी से लोकप्रिय बना दिया है।

कोका-कोला और पेप्सिको के लिए खतरा?

भारत का 4.6 बिलियन डॉलर का सॉफ्ट ड्रिंक बाजार लंबे समय से कोका-कोला और पेप्सिको के कब्जे में रहा है, लेकिन रिलायंस की एंट्री ने हलचल पैदा कर दी है। यूरोमॉनिटर के अनुसार, यह बाजार 2027 तक प्रति वर्ष 5% की दर से बढ़ने की उम्मीद है, और रिलायंस की वित्तीय ताकत इसे इस वृद्धि का बड़ा हिस्सा हासिल करने के लिए तैयार कर रही है।

Advertisement
First Published - October 19, 2024 | 7:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement