facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

दो साल में नियुक्त हुआ Air India का एक-तिहाई स्टाफ: कैम्पबेल विल्सन

Advertisement

कर्मचारियों को भेजे संदेश में विल्सन ने कहा कि Air India ने अपनी ‘विहान.एआई’ योजना के तहत इस साल मार्च तक 3,800 फ्लाइंग स्टाफ और 1,950 गैर-फ्लाइंग स्टाफ की नियुक्ति की।

Last Updated- April 05, 2024 | 10:37 PM IST
Air India CEO Campbell Wilson
Chief Executive Officer and Managing Director Campbell Wilson

एयर इंडिया के मुख्य कार्याधिकारी एवं प्रबंध निदेशक कैम्पबेल विल्सन ने शुक्रवार को कहा कि एयरलाइन के मौजूदा करीब 17,830 कर्मियों में से लगभग एक-तिहाई स्टाफ की नियुक्ति पिछले दो साल में की गई है।

कर्मचारियों को भेजे संदेश में विल्सन ने कहा कि एयरलाइन ने अपनी ‘विहान.एआई’ योजना के तहत इस साल मार्च तक 3,800 फ्लाइंग स्टाफ (पायलट और केबिन क्रू सदस्य) और 1,950 गैर-फ्लाइंग स्टाफ की नियुक्ति की।

उन्होंने यह भी बताया कि 14,800 से ज्यादा या एयरलाइन के कुल स्टाफ के 83 प्रतिशत कर्मचारियों को मार्च 2024 तक ‘प्रशिक्षण पहलों के तहत शामिल’ किया गया। टाटा समूह ने जनवरी 2022 में एयर इंडिया का नियंत्रण अपने हाथ में लिया था।

विल्सन ने कहा कि सालाना अप्रेजल साइकल फिलहाल चल रहा है। उन्होंने कहा, ‘हमारे फाइनैंस और एचआर सहयोगी आंकड़े जुटाने में व्यस्त हैं। अन्य बातों के अलावा इनके आधार पर वेतन वृद्धि तय की जाएगी और कुछ हफ्तों में जब रिपोर्टिंग, ऑडिटिंग और बोर्ड की मंजूरी पूरी हो जाएगी तो हम इसकी जानकारी साझा करेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि वेतन में बदलाव 1 अप्रैल से प्रभावी हों।’

टाटा समूह और सिंगापुर एयरलाइंस के बीच 51:49 अनुपात की भागीदारी वाले संयुक्त उपक्रम विस्तारा को एयर इंडिया में शामिल किए जाने की प्रक्रिया चल रही है। विल्सन ने कहा कि ग्रुप लॉयल्टी प्रोग्राम शुरू किया जाएगा। इस समय एयर इंडिया और विस्तारा के अलग लॉयल्टी प्रोग्राम हैं।

Advertisement
First Published - April 5, 2024 | 10:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement