facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Canara Bank Q3 Results: दिसंबर तिमाही का मुनाफा 29% उछला, आमदनी बढ़कर 32,334 करोड़ रुपये हुई

Advertisement

केनरा बैंक ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में उसकी कुल आमदनी बढ़कर 32,334 करोड़ रुपये हो गई।

Last Updated- January 24, 2024 | 2:12 PM IST
Canara Bank

Canara Bank Q3 Results: पब्लिक सेक्टर के ऋणदाता केनरा बैंक (Canara Bank) का मुनाफा चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर, 2023) में 29 प्रतिशत उछलकर 3,656 करोड़ रुपये रहा। बैंक ने बुधवार को यह जानकारी दी।

बैंक ने इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 2,832 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट कमाया था। केनरा बैंक ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में उसकी कुल आमदनी बढ़कर 32,334 करोड़ रुपये हो गई, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 26,218 करोड़ रुपये थी।

बैंक की नेट ब्याज आय दिसंबर, 2023 तिमाही में 9.5 प्रतिशत बढ़कर 9,417 करोड़ रुपये हो गई। एसेट क्वालिटी के बारे में बैंक ने कहा कि उसकी Gross Non-Performing Assets (NPAs) दिसंबर, 2023 के अंत तक घटकर सकल ऋण का 4.39 प्रतिशत हो गई, जो एक साल पहले 5.89 प्रतिशत थी।

इसी तरह, शुद्ध एनपीए या खराब ऋण समीक्षाधीन तिमाही में घटकर 1.32 प्रतिशत पर आ गया, जो दिसंबर, 2022 के अंत में 1.96 प्रतिशत था।

Advertisement
First Published - January 24, 2024 | 2:12 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement