facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Canara Bank आईपीओ के जरिए Canara Robeco AMC में बेचेगा 13% हिस्सेदारी

Advertisement

Canara Bank के प्रस्तावित आईपीओ पर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) और भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के तहत वित्तीय सेवा विभाग से मंजूरी मिलना अभी बाकी है।

Last Updated- March 29, 2024 | 9:47 AM IST
Canara Bank
Representative Image

केनरा बैंक(Canara Bank)ने अपनी सहायक कंपनी Canara Robeco Asset Management Company (CRAMC) में 13 प्रतिशत इक्विटी शेयर बेचने की योजना बनाई है।

आईपीओ लाने की तैयारी

सार्वजनिक क्षेत्र के ऋणदाता ने एक्सचेंजों को एक फाइलिंग में कहा कि उसने प्रारंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) के माध्यम से 13 प्रतिशत हिस्सेदारी कम करने की प्रक्रिया शुरू करने की मंजूरी दे दी है।

यह भी पढ़ें: उद्योगों को बैंक ऋण 8.6 फीसदी बढ़ा

हालांकि, प्रस्तावित आईपीओ पर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) और भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के तहत वित्तीय सेवा विभाग से मंजूरी मिलना अभी बाकी है।

बता दें कि केनरा बैंक ने दिसंबर 2023 में आईपीओ के जरिए अपनी म्यूचुअल फंड सहायक कंपनी (CRAMC) को लिस्ट करने की प्रक्रिया शुरू करने के लिए सैद्धांतिक मंजूरी दे दी थी।

यह भी पढ़ें: Byju’s: NCLT ने AGM पर रोक नहीं लगाई, रवींद्रन पर HC में 2 महीने बाद सुनवाई

यदि केनरा रोबेको एसेट मैनेजमेंट कंपनी शेयर बाजार में लिस्ट होती है तो यह पांचवां लिस्टेड म्यूचुअल फंड हाउस होगा।

एचडीएफसी एसेट मैनेजमेंट कंपनी, यूटीआई एसेट मैनेजमेंट कंपनी, आदित्य बिड़ला सन लाइफ एएमसी और निप्पॉन लाइफ इंडिया एसेट मैनेजमेंट पहले से लिस्टेड 4 म्यूचुअल फंड हाउस हैं।

जानें CRAMC के बारे में-

केनरा रोबेको एएमसी की स्थापना 1993 में हुई थी और इसे कैनबैंक म्यूचुअल फंड के नाम से जाना जाता था। 2007 में, केनरा बैंक ने रोबेको समूह के साथ एक संयुक्त उद्यम (जेवी) साझेदारी में प्रवेश किया और म्यूचुअल फंड का नाम बदलकर केनरा रोबेको म्यूचुअल फंड कर दिया गया। बता दें कि रोबेको ORIX Corporation (जापान) का हिस्सा है।

 

Advertisement
First Published - March 29, 2024 | 9:47 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement