facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Candytoy को FY26 तक 450 करोड़ रुपये के कारोबार की उम्मीद

Advertisement

कैंडीटॉय कोलगेट, प्यूमा, एमटीआर, बॉर्नविटा, येलो डायमंड्स, विस्तारा एयरलाइंस और एयरएशिया जैसी कंपनियों के लिए कैंडी खिलौने बनाती है।

Last Updated- August 25, 2024 | 4:15 PM IST
money
Representative Image

कैंडीटॉय कॉरपोरेट ने अगले वित्त वर्ष तक करीब 450 करोड़ रुपये के कारोबार का लक्ष्य रखा है। साथ ही कंपनी ने हिस्सेदारी बेचकर 90 करोड़ रुपये तक जुटाने की योजना भी बनाई है। कंपनी के संस्थापक गौरव मीरचंदानी ने यह बात कही है।

कैंडीटॉय कोलगेट, प्यूमा, एमटीआर, बॉर्नविटा, येलो डायमंड्स, विस्तारा एयरलाइंस और एयरएशिया जैसी कंपनियों के लिए कैंडी खिलौने बनाती है।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा, अपनी वृद्धि योजनाओं को वित्त पोषित करने के लिए इंदौर स्थित कंपनी ने 900 करोड़ रुपये के मूल्यांकन पर 10 प्रतिशत इक्विटी बेचकर 90 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनाई है। मीरचंदानी ने कहा कि स्टार्टअप कंपनी अगले तीन वर्षों में शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की भी योजना बना रही है।

मीरचंदानी ने पीटीआई-भाषा से कहा, “हम उद्यम पूंजी (वीसी) के माध्यम से कंपनी में 10 प्रतिशत हिस्सेदारी बेच रहे हैं। हम 90 करोड़ रुपये ला रहे हैं, जिसका मुख्य निवेश इस वर्ष किया जाएगा, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि हम अगले वित्त वर्ष तक 400 करोड़ रुपये से 450 करोड़ रुपये के कारोबार के स्तर पर पहुंच सकें।”

कैंडीटॉय कॉरपोरेट प्राइवेट लिमिटेड (सीटीसी) का वित्त वर्ष 2023-24 में कारोबार लगभग 250 करोड़ रुपये था।

उन्होंने कहा, “अब पिछले दो वर्षों से ऑर्डर में 30 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि के साथ हम न केवल मांग में इस वृद्धि को पूरा करने के लिए नए संयंत्र खोलने की आवश्यकता देखते हैं, बल्कि नए उत्पाद भी लाने की जरूरत है।”

Advertisement
First Published - August 25, 2024 | 4:15 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement