facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

छतों पर लगने वाले solar plants की क्षमता जनवरी-मार्च में 6.35 फीसदी बढ़ी: Mercom India

Advertisement
Last Updated- June 02, 2023 | 4:47 PM IST
solar power plant- सोलर पावर प्लांट

देश में इस साल जनवरी-मार्च तिमाही में छतों पर लगने वाले सौर संयंत्रों की क्षमता 6.35 फीसदी बढ़कर 485 मेगावाट हो गई। मेरकॉम इंडिया ने यह जानकारी दी।

हरित ऊर्जा से जुड़ी शोध कंपनी ने शुक्रवार को कहा कि वर्ष 2022 की जनवरी-मार्च तिमाही में देश में स्थापित रूफटॉप यानी छतों पर लगने वाले सौर संयंत्रों की क्षमता 456 मेगावाट थी।

मेरकॉम इंडिया ने कहा कि तिमाही आधार पर रूफटॉप सौर क्षमता में 0.4 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। ‘मेरकॉम इंडिया रूफटॉप सौर बाजार रिपोर्ट- 2023 की पहली तिमाही’ के मुताबिक इस दौरान आवासीय उपभोक्ताओं ने लगभग 58 फीसदी क्षमता जोड़ी, जबकि औद्योगिक और वाणिज्यिक उपभोक्ताओं की हिस्सेदारी क्रमश: 28 फीसदी और 14 फीसदी रही।

मेरकॉम कैपिटल ग्रुप के सीईओ राज प्रभु ने कहा, ”सौर क्षमता की लागत घट रही है, जबकि बिजली की दरें बढ़ रही हैं। इससे उपभोक्ताओं के लिए सौर अर्थव्यवस्था आकर्षक हो रही है। आने वाली तिमाहियों में इसमें तेजी से वृद्धि हो सकती है।” रिपोर्ट के अनुसार छतों पर लगने वाले सौर ऊर्जा संयंत्रों की क्षमता के मामले में गुजरात, केरल और कर्नाटक अव्वल रहे। वर्ष 2023 की पहली तिमाही में कुल क्षमता में इनका योगदान लगभग 70 फीसदी रहा।

Advertisement
First Published - June 2, 2023 | 4:47 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement