facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Capgemini ने चेन्नई में 5 हजार सीट क्षमता वाले नए कैंपस के लिए 1,000 करोड़ रुपये निवेश की घोषणा की

Advertisement

इसके अप्रैल 2027 तक शुरू होने की उम्मीद है।

Last Updated- July 02, 2024 | 11:00 PM IST
Capgemini

पेरिस की सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनी कैपजेमिनाई ने चेन्नई में 5 हजार सीट क्षमता वाला नया परिसर खोलने की घोषणा की है। नए परिसर में कंपनी अगले तीन वर्षों में करीब 1 हजार करोड़ रुपये का निवेश करेगी और इसके अप्रैल 2027 तक शुरू होने की उम्मीद है।

कैपजेमिनाई के उपाध्यक्ष एवं कॉरपोरेट रियल एस्टेट सर्विसेज (एशिया-प्रशांत और पश्चिमी एशिया) प्रमुख विजय चंद्रमोहन ने कहा, ‘हमें चेन्नई में अपने नए परिसर का निर्माण शुरू करते हुए काफी खुशी हो रही है। कैपजेमिनाई के लिए यह महत्त्वपूर्ण निवेश तमिलनाडु में नवाचार और सतत विकास के प्रति हमारे समर्पण को दर्शाता है।

उद्योग के भविष्य को आकार देने वाली एक दिग्गज कंपनी के तौर पर हम स्थानीय प्रतिभाओं में निवेश कर रहे हैं और अपनी कम्युनिटी की भलाई बढ़ा रहे हैं। यह विस्तार देश की आर्थिक वृद्धि को आगे बढ़ाने के लिए और स्थानीय सरकार के प्रयासों के साथ सहयोग करने की हमारे रणनीतिक दृष्टिकोण और प्रतिबद्धता को दर्शाता है।’

करीब छह लाख वर्ग फुट में फैले इस परिसर में वित्तीय सेवाओं, इंजीनियरिंग, डिजिटल, क्लाउड, आर्टिफिशल इंटेलिजेंस सहित कंपनी की विभिन्न टीमें रहेंगी। कंपनी ने कहा कि इसमें उन्नत इंजीनियरिंग लैब, ग्राहक अनुभव के लिए समर्पित पॉड और विशेष ऑनबोर्डिंग रूम भी रहेंगे।

Advertisement
First Published - July 2, 2024 | 11:00 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement