facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

कर्ज, नकदी प्रवाह से होगा पूंजीगत खर्च का इंतजाम: Tata Power

Advertisement

चंद्रशेखरन ने कंपनी की सालाना आम बैठक में कहा कि कर्ज और नकदी प्रवाह के जरिये पूंजीगत खर्च का इंतजाम; अक्षय ऊर्जा, वितरण और पारेषण पर विशेष जोर

Last Updated- July 16, 2024 | 10:50 PM IST
Tata Power

टाटा पावर के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने कहा है कि कंपनी अपनी पूंजीगत खर्च की योजना के लिए रकम का इंतजाम कर्ज और विभिन्न कारोबारों से सृजित नकदी प्रवाह के जरिये करने पर विचार कर रही है। चेयरमैन मंगलवार को कंपनी की सालाना आम बैठक में शेयरधारकों को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा, कंपनी काफी ज्यादा परिचालन नकदी प्रवाह सृजित करेगी क्योंकि हम सभी सेगमेंट में आगे बढ़ रहे हैं। साथ ही लंबे समय से कंपनी पर मुद्रा के कमजोर प्रदर्शन या नुकसान का असर पड़ा है और यह इस समस्या का समाधान हो चुका है।

चंद्रशेखरन ने कहा, कंपनी ने कई अलग-अलग क्षेत्र में अपने कामकाज का विस्तार किया है और हर क्षेत्र में कंपनी वृद्धि व नकदी प्रवाह के सृजन पर ध्यान केंद्रित कर रही है। चेयरमैन ने शेयरधारिकों को सूचित किया कि कंपनी की योजना मौजूदा वित्त वर्ष में 20,000 करोड़ रुपये के पूंजीगत खर्च की है, जो अक्षय ऊर्जा, वितरण और पारेषण पर होगा। यह पिछले साल किए गए 12,000 करोड़ रुपये के अलावा है।

चंद्रशेखरन ने कहा, नए कारोबार के लिहाज से न्यूक्लियर पावर एकमात्र क्षेत्र है जहां हम उतरना चाहेंगे यह स्मॉल मॉड्यूलर रिएक्टर कहलाता है। जब भी मौका आएगा और सरकार कंपनी को इसमें उतरने की इजाजत देगी, हम इसमें प्रवेश करेंगे। उन्होंने कहा, कंपनी स्टोरेज की कई तकनीक का आकलन कर रही है।

Advertisement
First Published - July 16, 2024 | 10:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement