facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Awign की सफल बिक्री के बाद कैप्रिया वेंचर्स ने बंद किया अपना इंडिया ऑपर्च्यूनिटी फंड

Advertisement

Awign Acquisition: देश के सबसे बड़े तकनीकी-आधारित, ऑन-डिमांड वर्क फुलफिलमेंट प्लेटफॉर्म एविग्न में कैप्रिया और अन्य निवेशकों ने अपनी सारी हिस्सेदारी बेच दी है।

Last Updated- April 26, 2024 | 11:32 PM IST
Capria Ventures closes Rs 153 cr India Opportunity Fund post Awign exit Awign की सफल बिक्री के बाद कैप्रिया वेंचर्स ने बंद किया अपना इंडिया ऑपर्च्यूनिटी फंड

ग्लोबल साउथ स्पेशलिस्ट उद्यम पूंजी फर्म कैप्रिया वेंचर्स ने अपने इंडिया ऑपर्च्यूनिटी फंड के लिए 153 करोड़ रुपये जुटाने की कवायद सफलतापूर्वक पूरी करने का ऐलान किया है। अपनी पोर्टफोलियो कंपनी एविग्न (Awign ) से पूरी नकदी निकालने के बाद ऐसा किया गया है। देश के सबसे बड़े तकनीकी-आधारित, ऑन-डिमांड वर्क फुलफिलमेंट प्लेटफॉर्म एविग्न में कैप्रिया और अन्य निवेशकों ने अपनी सारी हिस्सेदारी बेच दी है। इसे जापान के समूह मिनावी कॉरपोरेशन को बेचा गया है। कंपनियों ने सौदे के मूल्य का खुलासा नहीं किया है।

कैप्रिया में प्रबंध साझेदार सूर्य मंथा ने कहा कि मिनावी द्वारा एविग्न का अधिग्रहण न केवल कंपनी के लिए नए बाजार और अवसरों की राह खोलेगा बल्कि यह हमारे इंडिया फंड-2 के लिए भी शानदार निकासी है जहां हमें निवेश की गई पूंजी पर 50 प्रतिशत से अधिक का रिटर्न मिलेगा।

साल 2016 में स्थापित एविग्न 175 से अधिक उद्यमों को एंड-टु-एंड प्रबंधन और मुख्य कारोबार संचालन के परिणाम-आधारित क्रियान्वयन के जरिये उनके व्यवसाय को बड़े पैमाने पर चलाने में मदद करता है।

कैप्रिया द्वारा साल 2018 में पहली बार सीड राउंड के निवेश की अगुआई करने के बाद से कंपनी के राजस्व में 20 गुना इजाफा हुआ है। अपने एसेट-लाइट और ईजी-टु-कॉन्फिगर तकनीकी प्लेटफॉर्म के साथ एविग्न ने 15 लाख गिग वर्करों के जीवन में भी सुधार किया है।

Advertisement
First Published - April 26, 2024 | 11:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement